Global Statistics

All countries
689,832,833
Confirmed
Updated on June 4, 2023 1:05 am
All countries
621,492,781
Recovered
Updated on June 4, 2023 1:05 am
All countries
6,885,948
Deaths
Updated on June 4, 2023 1:05 am

Global Statistics

All countries
689,832,833
Confirmed
Updated on June 4, 2023 1:05 am
All countries
621,492,781
Recovered
Updated on June 4, 2023 1:05 am
All countries
6,885,948
Deaths
Updated on June 4, 2023 1:05 am
spot_img

Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा कब है, इस दिन बन रहे है शुभ योग, राशि अनुसार करे दान

Ganga Dussehra Kab Hai 2023: इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व 30 मई 2023 को है। प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यानी की गंगा दशहरा के दिन गंगा मैया का धरती पर अवतरण हुआ था। गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से जातक अपने समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। साथ ही गंगा दशहरा पर माता गंगा की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। ऐसे में इस दिन स्नान और दान करने से जातक को कई शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा के बारे में…

गंगा दशहरा पर कई शुभ संयोग

30 मई को गंगा दशहरा के दिन रवि और सिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा शुक्र ग्रह इस दिन कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के गोचर से इस दिन धन योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में जानकारों के मुताबिक इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति में गंगा दशहरा पूजन और स्नान-दान का कई गुना फल मिलेगा।

गंगा दशहरा मुहूर्त 2023 (Ganga Dussehra Muhurta 2023)

ज्येष्ठ दशमी तिथि 29 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ, जबकि 30 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 7 मिनट पर समाप्त हो रही है।

गंगा दशहरा शुभ योग 2023 (Ganga Dussehra Shubh Yoga 2023)

चार (सामान्य) – प्रात: 08.51 बजे से 10.35 बजे तक, लाभ (प्रगति) – प्रात: 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक और अमृत (सर्वोत्तम) – दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 02 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

वही रवि योग – पूरे दिन, जबकि सिद्धि योग – 29 मई 2023 को रात 09:01 बजे से 30 मई 2023 को रात 08:55 बजे तक होगा।

धन योग – पंचांग के अनुसार इस दिन शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से धन योग बनेगा। जैसा कि धन योग अपने नाम से धन लाभ भी कराता है। इसलिए इस बार का गंगा दशहरा बेहद खास माना जा रहा है।

राशि के अनुसार दान करें –

मेष – मेष राशि के जातकों को इस दिन तिल और वस्त्र का दान करना चाहिए।

वृष – वृष राशि के लोगो के लिए गरीबों को अन्न व धन का दान करना शुभ रहेगा।

मिथुन – मिथुन राशि के लोगो के लिए गंगा दशहरा पर जल दान करना अति शुभ फलदायी रहेगा।

कर्क – कर्क राशि के लोगो के लिए फलों का दान करना सबसे अच्छा रहेगा।

सिंह – सिंह राशि के लोगो के लिए तांबे के बर्तन के साथ कुछ अनाज और फल देना चाहिए।

कन्या – शिव मंदिर के पुजारी को तरह-तरह के फल दान करना कन्या राशि के लिए अच्छा रहेगा।

तुला – तुला राशि के जातकों का पशुओं को पानी और अनाज खिलाने से कल्याण होगा।

वृश्चिक – राहगीरों को जल व मौसमी फलों का वितरण करना वृश्चिक राशि के लोगो के अच्छा रहेगा।

धनु – आपके लिए यानी धनु राशि के लिए काले तिल का दान करनागंगा दशहरा बेहद शुभ रहेगा।

मकर – मिट्टी के बर्तन का दान करें।

कुम्भ – गरीबों को भोजन कराएं और घर में आए ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा दें।

मीन – जल दान करने से मीन राशि के जातकों के लिए यह गंगा दशहरा बेहद शुभ रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Latest Post

Related Articles