Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 3:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 3:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 3:49 pm

Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 3:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 3:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 3:49 pm
spot_img

गरुड़ पुराण: इन शुभ कार्यों को गलत समय पर करने से परिवार पर आ सकती हैं मुश्किलें

- Advertisement -

Garud Puran: गरुड़ पुराण (Garud Puran) एक महान पुराण है। जो मनुष्य को सही व गलत के मध्य का अंतर बताकर मानव जीवन को बेहतर बनाने का काम करता है। गरुड़ पुराण में ऐसे सभी कार्यों के बारे में बताया गया है। जिन्हें करने का एक निश्चित समय होता है।

शास्त्रों में तुलसी को जल देना और साफ-सफाई रखना आदि कुछ कार्यों को शुभ बताया गया है। और इन्हें मां लक्ष्मी की प्रसन्नता से जोड़ा गया है। लेकिन ऐसे कार्यों के लिए भी एक निश्चित समय निर्धारित होता है। यदि इन कार्यों को गलत समय पर किया जाए तो इनका शुभ नहीं बल्कि अशुभ प्रभाव पड़ता है।

कुछ ऐसी बातों का उल्लेख गरुड़ पुराण में भी किया गया है। और उन्हें गलत समय पर न करने की सलाह दी गई है। गरुड़ पुराण (Garud Puran) एक महान पुराण है। जो मनुष्य को सही व गलत के मध्य का अंतर बताकर मानव जीवन को बेहतर बनाने का काम करता है। यहां जानिए उन चीजों के बारे में जो गलत समय पर करने पर आपके परिवार पर मुसीबतें खड़ी कर सकती हैं।

सूर्यास्त के बाद नहीं लगाएं झाडू

गरुड़ पुराण में घर में झाड़ू लगाने का सही समय बताया गया है। सूर्यास्त के बाद झाडू लगाना मना है। मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी जी रूठ जाती है। और परिवार में दरिद्रता आती है। इसका एक कारण यह भी है कि शाम के समय कीड़े सक्रिय हो जाते हैं। पहले के समय में बिजली की व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में अंधेरे में झाडू लगाकर कई कीड़ों की मौत हो जाती थी। इस दोष से बचने के लिए दिन में झाडू लगाने का नियम बनाया गया।

तुलसी को जल

शास्त्रों में तुलसी को एक पवित्र पौधा बताया गया है। और कहा गया है कि नियमित रूप से जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें। लेकिन शाम को कभी भी तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष होते हैं। लेकिन शाम को दीपक जलाकर पूजा करना अच्छा माना जाता है।

इन दिनों बाल न काटें

बाल कटवाने और शेविंग करने के लिए भी दिन निर्धारित किए गए हैं। इसलिए किसी को भी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपने बाल नहीं काटने चाहिए। न ही शेव कराना चाहिए। इसके लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन अच्छे माने जाते हैं।

शाम के समय दही और नमक का सेवन ना करें

किसी को भी सूर्यास्त के बाद कभी भी खट्टी चीजें जैसे दही, छाछ आदि नहीं खानी चाहिए। और न ही किसी को खाने को देनी चाहिए। इसके अलावा अगर कोई रात में आपसे नमक मांगने आए तो कभी न दें। रात को नमक देने से लक्ष्मी घर से चली जाती है।

यह भी पढ़ें –  गरुड़ पुराण: नए साल में जरूर करे ये 5 काम, सात पीढ़ियों का हो जाएगा कल्याण

यह भी पढ़ें –  गरुड़ पुराण: महापाप की श्रेणी में आते हैं ये 5 काम, भोगनी पड़ती हैं नर्क की कड़ी यातनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles