Garud Puran: गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु व मृत्यु के बाद की सभी स्थितियों का वर्णन किया गया है। इसके साथ ही मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया गया है। और सुखी जीवन के उपाय भी बताए गए हैं।
Garud Puran: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म के प्रमुख 18 पुराणों में से एक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पुराण में कही गई सारी बातें भगवान विष्णु ने स्वयं बताई हैं। उन्होंने अपने वाहन गरुड़ के सभी सवालों के जवाब विस्तार से दिए हैं। गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु और मृत्यु के बाद की सभी स्थितियों का वर्णन किया गया है।
साथ ही जीवन को बेहतर बनाने वाली कई बातें भी बताई गई हैं। इसमें मनुष्य के जीवन में आने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया है। और सुखी जीवन के उपाय बताए गए हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार 4 बातों का जिक्र किसी से नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपके मान-सम्मान पर इसका असर पड़ सकता है।
किसी भी हाल में अपमान का घूंट लेना पड़े तो अपने तक ही रखें। किसी अन्य व्यक्ति से इसकी चर्चा न करें। अगर लोगों को किसी तरह खबर मिलती है। और वे आपसे इसके बारे में पूछना चाहे। तो आप सामान्य तरीके से इस टॉपिक को टाल दें। कोई सफाई आदि पेश न करें, नहीं तो लोग आपका मजाक बना देंगे।
चाहे बहुत धन लाभ हो या धन हानि। दोनों के बारे में किसी को नहीं बताना चाहिए। धन लाभ के बारे में पता चलने पर लोग आपका पैसा पाने पाने की लालसा करेंगे। और आपका जीवन खतरे में पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि धन की हानि होती है। तो मुसीबत के समय लोग आपकी मदद करने से कतराएंगे।
अगर आपके परिवार में झगड़ा चल रहा है। तो उसके बारे में किसी को न बताएं क्योंकि लोग पहले आपकी बातों को दिलचस्पी से सुनेंगे। फिर इसे गपशप का विषय बना लेंगे। साथ ही आपको अपने के लिए भड़काएंगे।
गुप्त दान को महादान माना गया है। इसलिए इसे पूरी तरह से गुप्त रखें। अगर आप इस दान के बारे में किसी को बताएंगे तो आपको इसका पूरा फल कभी नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: किन लोगों को मृत्यु के समय झेलना पड़ता है कष्ट, जाने मृत्यु से जुड़ी रहस्यमयी बातें
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: ये आदतें छीन लेती हैं व्यक्ति का सौभाग्य और विद्या, जानिये क्या कहता है गरुड़ पुराण