Garud Puran: पृथ्वी पर पुनर्जन्म लेने के बाद व्यक्ति को यह याद नहीं रहता कि वह जन्म से पहले किस लोक में था। लेकिन गरुड़ पुराण (Garud Puran) में बताया गया है कि स्वर्ग से लौटे व्यक्ति में कुछ विशेष गुण पाए जाते हैं। जिससे यह पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति इस जन्म से पहले स्वर्ग में था।
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति के जन्म और मृत्यु की प्रक्रिया तब तक समाप्त नहीं होती जब तक आत्मा को मोक्ष नहीं मिल जाता। मृत्यु के बाद, व्यक्ति के कर्मों के अनुसार, आत्मा स्वर्ग, नर्क या पितृलोक में जाती है। और कर्म का फल भोगती है। वहां की अवधि समाप्त होने के बाद, आत्मा नया शरीर लेकर पृथ्वी पर फिर से जन्म लेती है।
पृथ्वी पर पुनर्जन्म लेने के बाद व्यक्ति को यह याद नहीं रहता कि वह जन्म से पहले किस लोक में था। लेकिन गरुड़ पुराण में कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति स्वर्ग का भोग भोगकर आया है। तो उसमें जन्म लेने के बाद कुछ विशेष गुण पाए जाते हैं। उन गुणों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस व्यक्ति की आत्मा इस जन्म से पहले स्वर्ग में थी। यहां जानिए उन खास गुणों के बारे में।
- स्वर्ग से लौटने वाली आत्मा को दूसरों पर दया आती है। वह हमेशा दूसरों के हित में सोचता है और निःस्वार्थ भाव से गरीबों की मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसे कर्म करने वालों के घर में भगवान हमेशा वास करते हैं। क्योंकि भगवान ने जब भी धरती पर जन्म लिया है तो उन्होंने जनहित के कार्य किए हैं।
2. दान से बड़ा कोई धर्म नहीं है। जो व्यक्ति स्वर्ग से वापस आकर पृथ्वी पर आता है। उसमें दान की भावना होती है। वह किसी लाभ के लिए दान नहीं करता बल्कि लोगों की मदद के लिए ऐसा करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। और यह सब करने से उसे मानसिक शांति मिलती है।
3. जो व्यक्ति स्वर्ग से लौटा है। उसका लोगों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार होता है। वह सभी से प्यार करते हैं और उनके हितों के बारे में सोचते हैं। अपनी आवाज से वह लोगों का दिल जीत लेते हैं। और जहां भी जाते हैं सम्मान पाते हैं। ऐसा व्यक्ति हमेशा लोगों को प्रोत्साहित करता है और उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
4. स्वर्ग से पृथ्वी पर जन्म लेने वाले व्यक्ति की आत्मा पवित्र होती है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही मिलनसार होता है। वह अपने कार्यों से अपनी जगह बनाता है। इनके दांत बहुत सुंदर होते हैं और इनके दांतों पर इनके कर्मों की महिमा भी दिखाई देती है।
5. स्वर्ग से आने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहती है। उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनमें बड़े से बड़े संकट से निकलने का साहस होता है। ऐसा व्यक्ति समाज की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करता है। और सभी पुण्यो को करते हुए अपना कीर्तिमान स्थापित करता है।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: गरुड़ पुराण में अंतिम संस्कार के नियमों का है उल्लेख, इनका पालन करना जरूरी
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: गरुड़ पुराण को पढ़ने या सुनने से पहले यह भी जान ले कि इसमें किन बातों का है वर्णन