Garud Puran: गरुड़ पुराण को महापुराण माना जाता है। इसमें जो भी बातें लिखी हैं। वह व्यक्ति को सही राह दिखाने के लिए हैं। यहां जानिए उन 5 चीजों के बारे में जो आपकी पूरी जिंदगी बदल सकती हैं।
गरुड़ पुराण (Garud Puran) में कहा गया है कि अगर आप चाहते हैं कि आप और आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो घर के साथ-साथ शारीरिक स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दें। जहां गंदगी होती है। वहां माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। अगर हम इसे वैज्ञानिक रूप से देखें तो भी यह काफी सही साबित होता है। क्योंकि जहां गंदगी होती है। वहां बीमारियां और नकारात्मकता होती है। ऐसे में पानी की तरह धन की बर्बादी होती है। और व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से तीनों तरह से कष्ट उठाना पड़ता है।
हमेशा उस व्यक्ति से दूर रहें जो आपसे द्वेष करता है। आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है। ऐसे समय में आपको सावधानी से संयम बरतने की जरूरत है।
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति की इच्छा हो तो सकारात्मक सोच और निरंतर अभ्यास से असंभव को भी संभव किया जा सकता है। यह उसकी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है। इसलिए निराश न हों और कड़ी मेहनत करें और अपना भाग्य खुद लिखें।
भोजन आपके शरीर की जरूरत है। और इसे जरूरत के अनुसार ही लेना चाहिए। इससे आसक्त होना, स्वाद के बहाने तामसिक भोजन करना और आवश्यकता से अधिक खाने की आदत आपके लिए सारी समस्याएँ खड़ी कर देती है। भोजन हमेशा सुपाच्य और संतुलित होना चाहिए।
जीवन में धर्म का पालन बहुत जरूरी है। धर्म हमें नियमों में बांधता है। हमें सही जीवन जीने की कला सिखाता है। यदि आप धर्म के मार्ग पर नहीं चलते हैं। तो धन, रिश्ते कुछ भी आपके साथ लंबे समय तक नहीं रह सकते।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: ये आदतें हंसते-खेलते परिवार में भी पैदा कर सकती हैं क्लेश
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: बचना है तंगहाली से तो इन आदतों को न्यू ईयर पर कह दें गुडबाय