Garud Puran: गरुड़ पुराण को यू ही महापुराण नहीं कहा जाता है। यह एक ऐसा पुराण है जो लोगों को नीति संगत जीने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ यह भी बताता है कि मृत्यु के समय व्यक्ति कैसा महसूस करता है। और मृत्यु के बाद उसकी क्या स्थिति होती है।
संसार में जो भी आया है। उसे एक दिन जाना ही है। अर्थात उसकी मृत्यु भी निश्चित है। लेकिन मौत के वक्त किसके प्राण आसानी से निकलेंगे और तमाम मुसीबतें किसे भोगनी होंगी। ये कोई नहीं जानता। गरुड़ पुराण (Garud Puran) में कर्मों के आधार पर मौत के बाद स्वर्ग व नर्क प्राप्त करने का उल्लेख करने के अलावा यह भी बताया गया है कि किस व्यक्ति को मरते समय दुख भोगना पड़ता है और किसे नहीं।
इसके अलावा मृत्यु के समय व्यक्ति कैसा महसूस करता है। उससे जुड़ी कई रहस्यमयी बातों के बारे में भी बहुत कुछ कहा गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु ने स्वयं गरुड़ पुराण में लिखी हर बात को अपने वाहन गरुड़ को बताया था। यहां जानिए मौत से जुड़ी सारी बातें।
कभी भी बुरे काम न करें
किसी भी शास्त्र का उद्देश्य लोगों को सही मार्ग दिखाना होता है। गरुड़ पुराण (Garud Puran) में भी लोगों को बुरे काम न करने की बात कही गई है। बुरे कर्म करने से व्यक्ति को तुरंत सुख मिल सकता है। लेकिन बाद में उसे अपने कर्मों का नुकसान उठाना पड़ता है। बुरे कर्म करने वालों की मृत्यु भी बहुत दर्दनाक होती है। लेकिन अगर आप अच्छे कर्म करते हैं। तो आप इसे परेशानी मुक्त बना सकते हैं।
झूठे वादे न करे
जो झूठी कसमें लेते हैं। झूठे वादे करते हैं। और झूठी गवाही देते हैं। वे अचेतावस्था की स्थिति में मर जाते हैं। जिनके काम गलत होते हैं। उन्हें मृत्यु के समय भयानक जीव दिखाई देते हैं। जिससे उनके मुंह से आवाज नहीं निकलती और वे कांपने लगते हैं। ऐसे लोगों को मरते समय बहुत कष्ट उठाना पड़ता है।
समाप्त हो जाती है सोचने समझने की शक्ति
गरुड़ पुराण में मृत्यु के समय की सभी स्थितियों का वर्णन करते हुए कहा गया है कि कुछ लोगों को मरने से पहले ही मृत्यु का आभास हो जाता है। ऐसे लोगों की सोचने और समझने की शक्ति कमजोर हो जाती है। आंखों के सामने अँधेरा और सूरज की तेज रोशनी भी दिखाई नहीं देती है।
दर्पण में नहीं दिखती परछाईं
गरुड़ पुराण के अनुसार मरने वाले के मुंह का स्वाद खत्म हो जाता है। पानी, शीशे और तेल में खुद को देखने पर उसे अपनी परछाई नहीं दिखती।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: ये आदतें छीन लेती हैं व्यक्ति का सौभाग्य और विद्या, जानिये क्या कहता है गरुड़ पुराण
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: ये 4 चीजें बन सकती हैं आपकी मौत का कारण, रहें दूर इनसे