Garud Puran: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महापुराण का नाम दिया गया है। इसमें स्वयं भगवान विष्णु ने लोगों के कल्याण के लिए अपने वाहन गरुड़ को सारी बातें बताई हैं। इन बातों का पालन करने से जीवन में सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं।
Garud Puran: गरुड़ पुराण, 18 महापुराणों में से एक, आपके जीवन को बेहतर बनाने के तरीकों का वर्णन करता है। जिससे मृत्यु के बाद भी आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है। उसे यमलोक के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इन नियमों का पालन करने वाले व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख प्राप्त होते हैं।
ऐसा माना जाता है कि गरुड़ पुराण में लिखी गई हर चीज की उत्पत्ति भगवान विष्णु के मुख से हुई है। उन्होंने अपने वाहन गरुड़ द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दिए हैं। उन प्रश्नों और उत्तरों का संचय गरुड़ पुराण में मौजूद है। गरुड़ पुराण में 5 लोगों की पूजा करने की बात कही गई है। यदि व्यक्ति नियमित रूप से ऐसा करता है। तो दुख उसके आसपास भी नहीं भटकता। क्योंकि वो मनुष्य मन से सकारात्मक और निर्मल हो जाता है। आइये जानते है उन 5 चीजों के बारे में –
भगवान विष्णु
गरुड़ पुराण के अनुसार यदि आप जीवन के सभी सुख चाहते हैं। यदि आप सफल होना चाहते हैं। तो भगवान विष्णु की पूजा करें। नियमित रूप से उठें और उनका ध्यान करें। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। इस व्रत को मोक्षदायक माना जाता है।
गंगा नदी
गंगा नदी को धरती पर बहुत पवित्र माना जाता है। इसलिए गंगा मैया का कभी अपमान नहीं करना चाहिए। जब भी मौका मिले गंगा में स्नान और पूजा करें। कहा जाता है कि गंगा मैया में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं।
तुलसी
शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि जिस आंगन में तुलसी का पौधा होता है। वहां वास्तु दोष नहीं होता है। भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। प्रत्येक व्यक्ति को घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और उसके नीचे दीपक जलाकर उसकी पूजा करनी चाहिए।
ज्ञानी
बुद्धिमान व्यक्ति का अपमान करने वाले हमेशा नरक में जाते हैं। तो ऐसा कदापि न करें। अच्छे कर्मों को बुद्धिमानों से सीखना चाहिए और उनका हमेशा सम्मान करना चाहिए। इससे आपको उनका आशीर्वाद मिलता है।
गाय
गाय को पूजनीय माना जाता है। गाय में सभी देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए हमेशा गाय की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से अनजाने में किए गए सभी पाप कट जाते हैं।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: इन 5 लोगों से न दिखाएं ज्यादा प्यार नहीं तो झेलनी पड़ेगी परेशानी
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: 4 ऐसी स्थितियां जो इंसान को धकेलती हैं अवसाद की ओर