Garuda Purana In Hindi: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण का विशेष महत्व है। इसे 18 महापुराणों में से एक माना जाता है। इस महापुराण का संबंध भगवान विष्णु से है। हमारी भौतिक दुनिया के अलावा इस दुनिया में और भी कई आयाम हैं। इस पुराण (Garuda Purana) में हमें उन आयामों का उल्लेख मिलता है। हमारी सनातन संस्कृति में यह माना जाता है कि मनुष्य जैसा कर्म करता है। उसका फल उसे मिलता है। मृत्यु के बाद व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य उसके आगे का मार्ग निर्धारित करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार जो व्यक्ति अपने जीवन में पुण्य का काम करता है। यमदूत उसे स्वर्ग के रास्ते पर ले जाते हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग अपने जीवन में हमेशा बुरे काम करते हैं और हमेशा दूसरों के बारे में बुरा सोचते हैं। यमदूत ऐसे लोगों को नर्क के रास्ते पर ले जाते हैं। गरुड़ पुराण में इस बात का विस्तार से वर्णन किया गया है कि किस प्रकार के कर्म व्यक्ति को स्वर्ग के मार्ग पर ले जाते हैं और किस प्रकार के कर्म व्यक्ति को नरक के मार्ग पर ले जाते हैं। आइए जानते हैं-
ऐसे कर्म करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो लोग अपनी इंद्रियों पर पूर्ण नियंत्रण रखते हैं। और क्रोध, भय और शोक को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। ऐसे लोग हमेशा स्वर्ग जाते हैं। वहीं जिन लोगों में महिलाओं के प्रति कोई वासना नहीं होती है। स्त्रियों को देखकर उनका मन विचलित नहीं होता और स्त्रियों को माता, बहन और पुत्री की दृष्टि से देखता है। ऐसे लोग भी हमेशा स्वर्ग की ओर बढ़ते हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा व्यक्ति जो हमेशा दूसरों के व्यक्तित्व में गुण देखता है। और उनकी प्रशंसा करता है। ऐसे व्यक्ति को यमदूतहमेशा स्वर्ग में ले जाते हैं। जो लोग कुएं, तालाब, पीने का पानी, आश्रम, मंदिर आदि का निर्माण करवाते हैं। वे भी मृत्यु के बाद स्वर्ग जाते हैं।
ऐसे कर्म करने से नर्क की प्राप्ति होती है।
गरुड़ पुराण कहता है कि जो लोग गरीब, असहाय, अनाथ, बीमार, बुजुर्ग आदि का मजाक उड़ाते हैं ,ऐसे लोगों को नर्क में बहुत कठोर दंड मिलता है। ऐसे लोग जो देवताओं और उनके पूर्वजों की पूजा नहीं करते हैं। उन्हें भी नरक में घोर यातनाएं भोगनी पड़ती हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसे लोग जो हमेशा लालच में डूबे रहते हैं। महिलाओं को मारते हैं। दूसरों की संपत्ति पर कब्जा करते हैं। झूठी गवाही देते हैं। बेटियों को बेचते हैं। दूसरों से ईर्ष्या करते हैं। ऐसे लोग मृत्यु के बाद नर्क की दुनिया में जाते हैं।
यह भी पढ़ें – दीपावली कब है 2021: गलती से भी घर में न रखें ये अशुभ चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज
यह भी पढ़ें – दीपावली पर इन उपायों से करे मां लक्ष्मी को प्रसन्न, मां लक्ष्मी बनाएंगी आपको धनवान