Garuda Purana: गरुड़ पुराण को 18 पुराणों में से एक माना जाता है। इस पुराण में जन्म से लेकर मृत्यु तक की सभी नीतियों का विस्तार से वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में मनुष्य के हर कर्म का लेखा जोखा दिया गया है, जो न केवल उसके पापों और गुणों का निर्धारण करता है, बल्कि मृत्यु के बाद मिलने वाले दंड और अगले जन्म की योनि के बारे में भी बताता है। इसके अलावा भी गरुड़ पुराण में कई ऐसी बातों का वर्णन किया गया है। जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। इसके साथ ही गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे कोई व्यक्ति देख ले तो उसका पूरा जीवन सुखमय व्यतीत होता है और साथ ही उस व्यक्ति को पुण्य की भी प्राप्ति होती है। तो आइए आज जानते हैं गरुण पुराण के अनुसार कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें देखने मात्र से ही व्यक्ति का जीवन समृद्ध हो जाता है।
गोशाला
हिंदू धर्म में गौशाला बनाना और गाय की सेवा करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गौशाला बनाकर गाय की सेवा करना पुण्य का कार्य है, लेकिन यदि कोई व्यक्ति गौशाला को देखता है तो उसके लिए भी यह बहुत शुभ होता है।
गाय का दूध
हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय और माता के समान माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गाय का दूध मनुष्य के लिए अमृत के समान होता है। वहीं गरुड़ पुराण के अनुसार गाय के दूध को देखने से ही व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
गोखुर
गरुड़ पुराण के अनुसार गाय पैरों के दर्शन तीर्थ यात्रा करने के समान है। इसके अलावा गाय के खुरों को देखने से ही पुण्य की प्राप्ति होती है।
गोधूलि
अक्सर गाय अपने खुरों से जमीन को खुरचती रहती है, इस दौरान कुछ धूल निकलती दिखाई देती है। जिसे गोधूलि कहते हैं। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि जो व्यक्ति गाय को इस प्रकार जमीन खुजलाते हुए देखता है, वह पुण्य का भागीदार होता है।
गोबर
प्राचीन काल से ही गाय के गोबर का उपयोग घरों के आंगन को लीपने और शुभ कार्यों के लिए किया जाता रहा है। वहीं गरुड़ पुराण में कहा गया है कि अगर घर के सामने गाय गोबर करती है तो ये उस घर के लिए शुभ संकेत होता है।
गोमूत्र
हिंदू धर्म में गोमूत्र को बहुत पवित्र माना गया है। पूजा में गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेद में भी कई प्रकार की औषधियों में गोमूत्र का प्रयोग किया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गोमूत्र देखता है तो उसे पुण्य की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: गरुड़ पुराण में है उल्लेख, ये 6 आदतें जीवन में पैदा कर सकती हैं परेशानियां
यह भी पढ़ें – गरुड़ पुराण: जीवन में ये कार्य ला सकते हैं संकट, वक्त रहते दूरी बना लेना बेहतर