Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 12:55 pm
spot_img

गरुड़ पुराण: समय रहते इन कार्यों से बना लें दूरी, नहीं तो जीवन में उठानी पड़ सकती है परेशानी

- Advertisement -

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में जीवन में परेशानियों से बचने के लिए कई नीतियां बताई गई हैं। गरुड़ पुराण जीवन को बेहतर तरीके से जीने का मार्गदर्शन करता है।

Garuda Purana: जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए गरुड़ पुराण में कई नीतियां बताई गई हैं। गरुड़ पुराण जीवन को बेहतर तरीके से जीने का मार्गदर्शन करता है। हमें जीवन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, यह गरुड़ पुराण में बहुत अच्छे से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि गरुड़ पुराण के आचारकांड के अनुसार जीवन में कुछ ऐसे काम हैं जो नहीं करने चाहिए। समय रहते इनसे दूरी नहीं बनाई तो जीवन में परेशानी आ सकती है। इसलिए संकट आने से पहले हमें दूरी बना लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम, जिन्हें करने से हम मुश्किल में पड़ सकते हैं।

श्मशान पर देर तक न रुकें

गरुड़ पुराण (Garuda Purana) में कहा गया है कि श्मशान पर ज्यादा समय तक नहीं रहना चाहिए। अगर आप किसी के दाह संस्कार में जाते हैं तो वहां से जल्दी निकलने की कोशिश करें। इसका कारण यह है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति के शरीर में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं जो हवा में शामिल हो जाते हैं। ऐसे में वो बैक्टीरिया आपके शरीर में भी जा सकते हैं। श्मशान घाट पर एक नहीं बल्कि कई अन्य चीताएं जलती हैं। इसलिए वहां बैक्टीरिया का खतरा ज्यादा रहता है।

देर रात तक दही ना खाएं

दही को डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में इसे खाने का सही समय होता है। कहा जाता है कि अगर आप रात को दही का सेवन करते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। कहा जाता है कि दही की प्रकृति ठंडी होती है और रात के समय मौसम भी ठंडा हो जाता है। अगर रात में दही का सेवन किया जाए तो व्यक्ति इसे आसानी से पचा नहीं पाता और बीमार हो सकता है।

सूरज उगने से पहले उठें

गरुड़ पुराण में कहा गया है कि सूर्योदय से पहले उठना जरूरी है। ऐसा करने से आपको ताजी हवा मिलती है। जिससे आपके फेफड़े फिट रहते हैं। यह आपके पाचन तंत्र और फिटनेस को भी प्रभावित करता है।

बासी भोजन से बचें

कहा जाता है कि बासी खाना कई तरह के बैक्टीरिया को जन्म देता है। ऐसे में इसे कई बार पकाने के बाद भी इनमें मौजूद बैक्टीरिया नहीं मरते हैं। इसीलिए गरुड़ पुराण में कहा गया है कि बीमारियों से खुद को बचाने के लिए बासी भोजन का सेवन भूलकर भी न करें। ऐसा करने से आप बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें – चाणक्य नीति: आचार्य चाणक्य के इन मंत्रों से बदल सकता है आपका पूरा व्यक्तित्व

यह भी पढ़ें – विदुर नीति: व्यक्ति की नींद उड़ा देती हैं ये चार चीजें, नहीं मिलती है एक पल की शांति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles