Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने हमेशा लोगों को अपने जीवन में अहिंसा और करुणा की भावना सिखाई। गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व लुंबिनी, नेपाल में एक शाही परिवार में हुआ था। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को सफल होने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग भारत समेत कई देशों में रहते हैं। अगर आप अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश चाहते हैं और जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं तो महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन एक बार जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के वे कौन से विचार हैं जो मनुष्य को सफल बनाते हैं…
Gautam Buddha Ke Vichar –
महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
बुद्ध के अनुसार मनुष्य जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। यदि कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों से बोलता या कार्य करता है तो उसे जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। यह खुशी परछाई की तरह उसका साथ नहीं छोड़ती।
महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा है कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर है कि आप खुद को जीत लें। अगर आपने खुद को जीत लिया है तो जीत हमेशा आपकी होगी। इसे आपसे कोई नहीं छीन सकता।
गौतम बुद्ध कहते हैं कि बुराई को कभी भी बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता। इसे खत्म करने के लिए प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है।
महात्मा बुद्ध के अनुसार, भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है।
जैसे जलता हुआ दीया हजारों लोगों को रोशनी देता है, वैसे ही खुशियां बांटने से प्यार बढ़ता है। बुद्ध के अनुसार बांटने से हमेशा खुशियां बढ़ती है। कभी कम नहीं होती हैं।
बुद्ध के अनुसार जंगली जानवर की बजाय कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। एक जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन एक बुरा दोस्त आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।
गौतम बुद्ध के अनुसार जीवन में तीन चीजों को कभी छुपाकर नहीं रखा जा सकता। वह सूर्य, चंद्रमा और सत्य है।
यह भी पढ़ें – Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पत्नी जीवन भर पति से छुपाती है ये 5 बातें
यह भी पढ़ें – Garud Puran: अगले जन्म में क्या बनेगे आप, जान सकते हैं इसी जन्म में