Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm

Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
spot_img

Gopashtami 2022: इस साल कब है गोपाष्टमी, जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

- Advertisement -

Gopashtami Kab Hai 2022: गोपाष्टमी हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष गोपाष्टमी 01 नवंबर 2022 को मनाई जाएगी।

Gopashtami Kab Hai 2022: गोपाष्टमी हर साल कार्तिक शुल्क पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष गोपाष्टमी का पर्व 01 नवंबर को मनाया जाएगा। गोपाष्टमी का त्योहार मुख्य रूप से गोमाता को समर्पित है। इस दिन मथुरा, वृंदावन और ब्रज में विशेष तैयारी के साथ गोमती की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन गाय की पूजा की जाती है। वास्तव में ऐसा माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2022 में गोपाष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त और तारीख क्या है।

गोपाष्टमी 2022 तिथि शुभ मुहूर्त 

गोपाष्टमी तिथि – 01 नवंबर, 2022
अष्टमी तिथि की शुरुआत – 01 नवंबर दोपहर 1:11 बजे से
अष्टमी तिथि समाप्त – 01 नवंबर 2022 रात 11:04 बजे

गोपाष्टमी 2022 पूजा विधि

गोपाष्टमी के दिन सुबह गाय को स्नान कराएं। इस दिन शुभ मुहूर्त में गाय की पूजा करें और उन्हें अच्छे से सजाएं। इसके बाद फूल, अक्षत, धूप, दीप से गोमाता की पूजा करें। इसके बाद गाय की 11 बार परिक्रमा करें। गोमाता की परिक्रमा करने के बाद उनके चरण स्पर्श करें। इसके साथ ही अपने माथे पर गाय के पैर की मिट्टी लगाएं।

गोपाष्टमी का महत्व

गोपाष्टमी त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह एक धार्मिक मान्यता है कि द्वापर युग में, भगवान कृष्ण और बलराम को गाय की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने गोपालन के साथ पूरी जवाबदेही के साथ उनकी सेवा की और उनकी रक्षा की। सनातन परंपरा के अनुसार गाय को पूजनीय स्थान प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में गोपाष्टमी के दिन गाय की पूजा करने से सभी देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें –  Chandra Grahan 2022: देव दीपावली पर लगेगा साल का दूसरा चंद्रग्रहण! जानें महत्वपूर्ण बातें

यह भी पढ़ें – Lakshmi Narayan Yoga: बन रहा है लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles