Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 10:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 10:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 10:01 pm

Global Statistics

All countries
683,873,850
Confirmed
Updated on March 31, 2023 10:01 pm
All countries
637,808,486
Recovered
Updated on March 31, 2023 10:01 pm
All countries
6,830,881
Deaths
Updated on March 31, 2023 10:01 pm
spot_img

नवरात्रि के नौ दिन गृह प्रवेश के लिए माने जाते हैं शुभ, बस जान ले कुछ जरूरी नियम

- Advertisement -

Grah Pravesh: इस साल 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। सोमवार 26 सितंबर से शुरू होकर मां आदिशक्ति की आराधना का यह पावन पर्व 05 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत महत्व है। यह त्यौहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान, माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और पूजा-अनुष्ठान करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि के ये पावन दिन शुभ कार्यों के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की नौ तिथियां ऐसी हैं, जिनमें बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर ज्यादातर लोग नया व्यवसाय शुरू करते हैं या नए घर में प्रवेश करते हैं। नवरात्रि में गृह प्रवेश करना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस बार शारदीय नवरात्रि में गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में घर में प्रवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नए घर में प्रवेश करते समय कलश को साथ जरूर रखें। इस कलश में जल भरकर उसमें आम के 8 पत्ते और नारियल रखें। साथ ही कलश और नारियल पर कुमकुम से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। नवरात्रि के दौरान गृह प्रवेश (Grah Pravesh) करने से पहले घर के मुख्य द्वार पर अशोक या आम के पत्तों और गेंदे के फूलों से बनी तोरण लगाएं। इसके अलावा अबीर और रंगों की मदद से मां लक्ष्मी के पद चिन्ह और रंगोली भी बनाएं।

शारदीय नवरात्रि में नए घर में प्रवेश करते समय कलश के साथ नारियल, हल्दी, गुड़, अक्षत जैसी शुभ वस्तुएं अवश्य ले जाएं। इसके अलावा नए घर में प्रवेश करते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि पति-पत्नी एक साथ प्रवेश करें। नए घर में प्रवेश करते समय पति को अपना दाहिना पैर आगे और पत्नी को बायां पैर आगे रखना चाहिए।

इसके बाद भगवान गणेश का ध्यान करते हुए मंत्रोच्चारण के साथ घर के ईशान कोण में बने पूजा घर में मंगल कलश की स्थापना करें। इसके साथ ही पूजा घर में भगवान गणेश की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख और श्री यंत्र की स्थापना अवश्य करनी चाहिए।

नवरात्रि में घर में प्रवेश करने के बाद घर के कोने-कोने में गंगाजल, हल्दी और चावल छिड़कें। इसके साथ ही नवरात्रि में घर में प्रवेश करने पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और रामचरितमानस का पाठ करना शुभ होता है।

यह भी पढ़ें – नवरात्रि पर करें ये उपाय, घर में रहेगी सुख-समृद्धि और मिलेगी परेशानियों से मुक्ति

यह भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2022: इस साल कितने दिन की है शारदीय नवरात्रि? जान लें सही तिथि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles