Grahan Kab Hai 2023: साल 2022 खत्म होने को है और जल्द ही नया साल 2023 शुरू होने वाला है। लोग आने वाले साल को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। आने वाले साल में क्या नया होने वाला है ये जानने के लिए हर कोई पहले से ही उत्सुक रहता है। साल 2023 में कौन सा पर्व कब है। इसके अलावा लोग इस बात को लेकर भी काफी उत्सुक हैं कि नए साल में कब और कितने ग्रहण लगेंगे। भारत में कितने ग्रहण दिखाई देंगे। ऐसे में ज्योतिषीय गणना के आधार पर आइए जानते हैं कि साल 2023 में कुल कितने सूर्य और कितने चंद्र ग्रहण पड़ेंगे और कब और कितने ग्रहण दिखाई देंगे…
Grahan Kab Hai 2023 – साल 2023 में ग्रहण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2023 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।
सूर्य ग्रहण 2023
सूर्य ग्रहण | कब से | कब तक |
---|---|---|
पहला (20 अप्रैल 2023, गुरुवार) | 7 बजकर 04 मिनट से | 12 बजकर 29 मिनट तक |
सूतक काल | भारत में सूतक काल मान्य नहीं | |
दूसरा (14 अक्टूबर 2023 शनिवार) | भारत में दिखाई नहीं देगा | |
सूतक काल | दूसरा भी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा |
चंद्र ग्रहण 2023
चंद्र ग्रहण | कब से | कब तक |
---|---|---|
पहला (05 मई 2023) | रात 08 बजकर 45 मिनट से | रात 01 बजे तक |
सूतक काल | उपच्छाया चंद्र ग्रहण की वजह से सूतक काल मान्य नहीं होगा | |
दूसरा (29 अक्टूबर) | रात 01 बजकर 06 मिनट से | रात 02 बजकर 22 मिनट तक |
सूतक काल | शाम 5 बजे से | 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक |
दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे
साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। इस कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
सूतक काल क्या है?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण शुरू होने से करीब 09 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य या पूजा की मनाही होती है।
यह भी पढ़ें – Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची