Gular Ka Ped Ke Upay: सनातन धर्म में वृक्षों के महत्व को विस्तार से बताया गया है। पीपल, तुलसी, बरगद, शमी जैसे कई पेड़-पौधों को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय स्थान दिया गया है। ऐसा माना जाता है कि पौधों में दैवीय गुण होते हैं। इन्हीं पेड़ों में से एक है गूलर का पेड़। इस वृक्ष का संबंध शुक्र ग्रह से है। कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए गूलर के पेड़ से जुड़े कुछ उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर गूलर के पेड़ को नियमित रूप से जल अर्पित किया जाए या उसके नीचे दीपक रखा जाए, तो आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह बलवान हो जाता है। साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं। दरअसल शुक्र को धन और विलासिता का ग्रह माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिनकी कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में रहता है, उन्हें कभी भी धन और ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है, लेकिन जिनकी कुंडली में शुक्र कमजोर होता है, वहां दरिद्रता और कंगाली छाती है तो आइए आज जानते हैं गूलर के पेड़ से जुड़े कुछ ऐसे फायदेमंद उपाय, जो आपको अमीर बनाने के साथ-साथ आपकी परेशानियां भी दूर करेंगे।
Gular Ka Ped Ke Upay –
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए
शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की लकड़ी से हवन करते हुए ‘ॐ शं शुक्राय नमः’ का जाप करें। यह उपाय कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने में मदद करता है।
समृद्धि के उपाय
यदि कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो व्यक्ति को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन एक गूलर का पौधा लगाएं और फिर उसे रोजाना पानी दें। ऐसा माना जाता है कि जैसे-जैसे गूलर का पौधा बढ़ता है, शुक्र मजबूत होता जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
प्रेम विवाह और भूमि-संपत्ति के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि प्रेम विवाह में बाधा आ रही है और जमीन-जायदाद से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की जड़ निकालकर घर ले आएं। घर पर गंगाजल छिड़कें। इसे पवित्र करें। फिर मन में अपनी इच्छा को याद करके उस जड़ को चांदी के ताबीज में रखकर धारण करें।
बुरी नजर से बचने के उपाय
यदि आर्थिक समृद्धि, धन प्राप्ति, भूमि और भवन खरीदने की इच्छा हो लेकिन काम नहीं हो रहा हो तो गूलर की जड़ को चांदी के ताबीज में भरकर धारण करें। गूलर के ताबीज को रोग निवारक माना जाता है। साथ ही इसे पहनने से बुरी नजर भी दूर रहती है।
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: फिर लगने वाला है ग्रहण, भारत पर क्या पड़ेगा इसका असर
यह भी पढ़ें – Sita Navami 2022: इस दिन है सीता नवमी, जानिए जानकी जयंती तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त