Guru Gochar 2023: गुरु जब राशि परिवर्तन करता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मंगल की राशि मेष राशि में प्रवेश करेगा तब गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा।
Guru Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नए साल 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिन ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा उनमें शनि, राहु-केतु और गुरु बृहस्पति प्रमुख हैं। आज हम बात करेंगे गुरु के राशि परिवर्तन के बारे में। ज्योतिष शास्त्र में गुरु का विशेष स्थान है। गुरु बृहस्पति को सुख, वैभव, धन, दांपत्य जीवन, संतान और विवाह का कारक माना जाता है। वर्ष 2023 में देव गुरु बृहस्पति 22 अप्रैल को अपनी ही राशि मीन से मेष राशि में गोचर करेंगे। बृहस्पति जब राशि परिवर्तन करता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। 22 अप्रैल को जब गुरु मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमकेगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां…
मेष
साल 2023 में बृहस्पति के गोचर के कारण गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है, जिसका मेष राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। मेष राशि के लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। करियर में सफलता के नए आयाम देखने को मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस राशि से आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में तरक्की होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
मिथुन
गुरु के मेष राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के जातकों को भरपूर लाभ मिलेगा। भाग्य हर क्षेत्र में आपके साथ रहेगा। गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों के धन और सुख में वृद्धि करेगा। पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। इस वर्ष आपकी आय में वृद्धि होगी।
धनु
नए साल में गजलक्ष्मी राजयोग धनु राशि के जातकों को अचानक धन लाभ देगा। व्यापार में बड़ी उपलब्धि हासिल कर पाएंगे। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। लव लाइफ इस साल बेहतर रहेगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है।
यह भी पढ़ें – Love Rashifal 2023: प्यार के मामले में इन 3 राशियों के लिए बहुत लकी है 2023, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
यह भी पढ़ें – 2023 Rashifal In Hindi: 2023 में तुला राशि वालों के करियर में प्रगति, जानिए अपनी राशि का हाल
यह भी पढ़ें – Purnima Kab Hai 2023 List: 2023 में कब-कब रहेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी सूचि
यह भी पढ़ें – Ekadashi Kab Hai 2023: साल 2023 में होगी 26 एकादशियां, यहां देखें पूरी सूची
यह भी पढ़ें – Grahan Kab Hai 2023: साल 2023 में कब लगेगा ग्रहण? जानिए चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि और समय
यह भी पढ़ें – Vivah Muhurat 2023: साल 2023 में विवाह के लिए इतने शुभ मुहूर्त, यहां जानें पूरी जानकारी