Guruwar ke Upay: गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से इन दोनों देवताओं को समर्पित है। ऐसे में इस दिन भक्त दोनों देवताओं को प्रसन्न करने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि भगवान विष्णु को प्रसन्न करना बहुत आसान है, लेकिन वे आसानी से नाराज भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु आपसे नाराज न हों, क्योंकि भगवान विष्णु के नाराज होने से देवी लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि गुरुवार के दिन कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे विष्णु जी नाराज हो जाए। अगर कोई व्यक्ति ये काम करता है तो उसे अपने जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जो गुरुवार के दिन नहीं करने चाहिए।
Guruwar ke Upay –
बाल नहीं धोने चाहिए
ऐसा कहा जाता है कि गुरुवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए या नाखून नहीं काटने चाहिए, क्योंकि इससे धन और संपत्ति में कमी आती है। यह भी कहा जाता है कि इस दिन व्यक्ति को स्नान करने से बचना चाहिए।
पिता का अपमान न करे
पिता गुरु बृहस्पति का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इस दिन उन्हें बिल्कुल भी अपमानित नहीं करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं और आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती हैं।
खिचड़ी खाने से बचें
गुरुवार के दिन घर में खिचड़ी बनाना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन न तो खिचड़ी बनानी चाहिए और न ही खानी चाहिए।
कपड़े धोने से बचें
इसके साथ ही गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन साबुन से कपड़े धोने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Ram Navami 2022: साल 2022 में कब है राम नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Buddha Purnima 2022: 2022 में कब है बुद्ध पूर्णिमा, जाने कौन है गौतम बुद्ध, कैसे हुई बुद्धत्व की प्राप्ति
यह भी पढ़ें – Rang Panchami 2022: 2022 में कब है रंग पंचमी, तिथि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Holi 2022: वर्ष 2022 में कब है होली ? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तिथि और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2022: 2022 में कब है महाशिवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – 2022 में दीपावली कब है, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ