Guruwar ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है। सप्ताह का हर दिन निश्चित रूप से किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन विधि विधान से भगवान विष्णु के साथ बृहस्पति देव की भी पूजा की जाती है। बृहस्पति देव को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही उन्हें देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सभी कार्य आसान हो जाते हैं। यदि आप भी सुखी गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो आपको बृहस्पति भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार को किए जाने वाले कुछ आसान उपाय…
गुरुवार के दिन करें ये काम | Guruwar ke Upay
मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इस दिन प्रात:काल स्नान करके पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके अलावा अगर आप व्रत रखते हैं तो पीले फल खाएं।
धार्मिक शास्त्रों में गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन और धान्य में उन्नति होती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए हर गुरुवार की पूजा के बाद अपनी कलाई या गर्दन पर हल्दी का एक छोटा सा टीका लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह बली होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन और लाभ की प्राप्ति होती है।
यदि दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाना है और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखना है तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा करें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन और वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन गुरुवार व्रत कथा भी पढ़ें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन आटे में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। इसके अलावा नहाने के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। साथ ही इस दिन गरीबों को क्षमता के अनुसार चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि का दान करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार के दिन न तो उधार देना चाहिए और न ही धन लेना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से जातक की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो सकती है। जिससे व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें – Budhwar ke Upay: गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन करे ये आसान उपाय