Haryana: हरियाणा (Haryana) के हिसार में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) पहुंचे। राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने बार एसोसिएशन के धरने को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर हमें छेड़ने की कोशिश की तो हम भी सुताई करेंगे। हमारे गांवों के लोग काफी अच्छे से सुताई शब्द का मतलब समझते हैं।
टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में भी तंबू उखाड़ रहे हैं। पुरे देश में सरकार का विरोध है। सबसे अधिक सभाएं क डेढ़ महीने बाद यूपी में होंगी। दिल्ली के चारों तरफ के करीब 300 मीटर एरिया का हिस्सा हरियाणा ही माना जाता है। सबसे कम समय में दिल्ली इन एरिया के लोग हुंच सकते हैं। इस वजह से इस क्षेत्र के लोगों के कंधों पर आंदोलन की जिम्मेदारी ज्यादा हैं।
उन्होंने कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) पर कहा की बॉर्डर पर बैठे किसान इंजेक्शन लेंगे पर कोरोना टेस्ट नहीं कराएंगे। और तब इंजेक्शन लगवाएंगे जब आधे इंजेक्शन पुलिस कर्मी लगवाएंगे। सरकार पर हमें बिल्कुल भरोसा नहीं है।
राकेश टिकैत ने सवाल किया कि अगर इतना खतरनाक है कोरोना, तो बंगाल में कुछ लोग रैली क्यों कर रहे हैं। एक तरह का बुखार ही मान सकते कोरोना। लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही लोगों को। वहां की सरकार को इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा हमारे साथ भाजपा धोखा करती है। भाजपा बंगाल के साथ भी धोखा कर रही है। 5 महीने ही अभी आंदोलन चला है। सरकार 5 साल चलती है तो आंदोलन 5 साल (5 years) क्यों नहीं चल सकता।