आज का हेल्थ टिप्स: मांसपेशियों के निर्माण और शरीर को फिट रखने के लिए प्रोटीन सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। जिम जाने वाले विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करके प्रोटीन की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। अंडे को प्रोटीन के लिए सबसे उपयुक्त भोजन माना जाता है। हालांकि शाकाहारियों के लिए हमेशा विकल्पों की कमी रही है। अगर आप भी शाकाहारी हैं। और प्रोटीन के विकल्पों को लेकर परेशान हैं। तो इस लेख में हम आपकी इस समस्या का समाधान करने जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार शाकाहारी लोग आहार के माध्यम से आसानी से अपनी प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। आइए आगे जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनसे अंडे की बराबर मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है।
सफेद चने या छोले
सफेद चने या छोले भारत में सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक हैं। इन्हें प्रोटीन का बेहतर स्रोत माना जाता है। लगभग 100 ग्राम छोले खाने से 19 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। शाकाहारियों के लिए इसका सेवन विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।
ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा दही की तुलना में अधिक होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक सर्विंग से 23 ग्राम प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। ग्रीक योगर्ट प्रोटीन के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। जो पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। प्रोबायोटिक्स आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
सोयाबीन
शाकाहारियों के लिए सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हो सकता है। एक कप सोयाबीन से 29 ग्राम प्रोटीन की मात्रा प्राप्त की जा सकती है। सोयाबीन उत्पाद जैसे टोफू और सोया दूध भी शाकाहारियों के लिए अच्छे स्रोत हो सकते हैं। शाकाहारी लोग इन खाद्य पदार्थों के माध्यम से कम पैसे में अपनी दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: इम्युनिटी को कमजोर कर सकती हैं आपके ये आदतें, तुरंत बना लें इनसे दूरी
यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और दूर होंगे ये रोग
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।