Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 3:56 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 3:56 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 3:56 pm

Global Statistics

All countries
683,644,472
Confirmed
Updated on March 30, 2023 3:56 pm
All countries
637,660,435
Recovered
Updated on March 30, 2023 3:56 pm
All countries
6,829,253
Deaths
Updated on March 30, 2023 3:56 pm
spot_img

आज का हेल्थ टिप्स: डायबिटीज हो या त्वचा संबंधी समस्या, एलोवेरा जूस का सेवन बेहद है फायदेमंद

- Advertisement -

आज का हेल्थ टिप्स: दुनिया भर में स्वास्थ्य लाभ के लिए वर्षों से कई दवाओं का उपयोग किया जाता रहा है। एलोवेरा, एक ऐसे पौधे की प्रजाति है। जिसमें कई औषधीय और पोषण संबधी गुण होते हैं। जिसे शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है। जलन और घाव के इलाज से लेकर त्वचा को स्वस्थ रखने तक के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं जेल के साथ एलोवेरा जूस भी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। यही कारण है कि आयुर्वेद विशेषज्ञ रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि एलोवेरा जूस में कई ऐसे पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। जिनसे स्वास्थ्य को विशेष लाभ हो सकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है। जो एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है। आइए जानते हैं रोजाना इस जूस का सेवन करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

पाचन के लिए बहुत फायदेमंद

जिन लोगों को अक्सर कब्ज की समस्या रहती है। उनके लिए एलोवेरा जूस का सेवन विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा के पौधे के बाहरी हिस्से में एंथ्राक्विनोन नामक यौगिक होते हैं। जिन्हें लैक्सेटिव के रूप में फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधी समस्या रहती है। उनके लिए रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

मधुमेह रोगियों को एलोवेरा जूस का करना चाहिए सेवन

स्वास्थ्य विशेषज्ञ एलोवेरा जूस का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद मानते हैं। जर्नल ऑफ क्लिनिकल फार्मेसी एंड थेरेप्यूटिक्स में प्रकाशित 2016 के एक मेटा-विश्लेषण के अनुसार, एलोवेरा का सेवन प्रीडायबिटीज और टाइप -2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करने वाले लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित किया जा सकता है।

त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

एलोवेरा का रस त्वचा को चिकना, चमकदार और साफ रखने में मदद करता है। और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके जेल के इस्तेमाल से त्वचा पर होने वाली जलन और दाग-धब्बों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे त्वचा के साथ-साथ खोपड़ी के लिए भी मॉइस्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा जूस के सेवन से त्वचा को आंतरिक लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: खाली पेट इन चीजों का सेवन करना है बेहद फायदेमंद, आप भी जाने

यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: आपको बीमार न बना दें, वजन घटाने के ये तरीके, अपनाए सही तरीका

अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles