Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 2:49 pm

Global Statistics

All countries
683,539,740
Confirmed
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
637,534,946
Recovered
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
All countries
6,828,514
Deaths
Updated on March 29, 2023 2:49 pm
spot_img

आज का हेल्थ टिप्स: क्या आपको भी है बेड टी की आदत? तो जान ले इससे होने वाले नुकसान के बारे में

- Advertisement -

आज का हेल्थ टिप्स: चाय दुनिया भर में सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक है। कई लोगों के लिए चाय आदत बन जाती है। जिसके बिना उन्हें सिरदर्द और थकान महसूस होने लगती है। कुछ लोगों को सुबह उठते ही बिस्तर पर चाय पीने की आदत होती है। जिसे आमतौर पर बेड टी के नाम से जाना जाता है। चूंकि चाय में कैफीन होता है। इसलिए इसे पीते ही नींद चली जाती है। और शरीर ऊर्जावान महसूस करता है, लेकिन क्या बेड टी सेहत के लिए फायदेमंद है? डॉक्टरों का जवाब है- नहीं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सुबह-सुबह खाली पेट चाय के रूप में पहला आहार लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आपको भी बेड टी पीने की आदत है तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। आइए आगे बेड टी से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

पेट फूलने की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार चाय में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। जो मूत्रवर्धक प्रकृतिक रूप से होती है। और बॉडी से पानी को निकाल देती है। रात में लगभग 8-10 घंटे तक पानी नहीं पीने से हमारा शरीर वैसे भी डिहाइड्रेट हो जाता है। ऐसे में खाली पेट चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। यही कारण है कि कुछ लोगों को चाय के बाद पेट फूलना और कब्ज जैसी समस्या होती है।

पेट के लिए हानिकारक

बिना मुंह साफ किए चाय पीने की आदत पेट में कई तरह के बैक्टीरिया भेज सकती है। जो कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। रात भर मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इसलिए बिना इसकी साफ – सफाई किए कुछ भी खाने-पीने की आदत सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे पेट की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

मेटाबॉलिज्म की समस्या 

खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिक सिस्टम खराब हो सकता है। बेट डी के सेवन से अम्लीय और क्षारीय पदार्थ एक साथ मिल जाते हैं। जो चयापचय के कार्य को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में पेट में ऐंठन, चक्कर आना और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तनाव की समस्या

बेड टी लेने की आदत भी तनाव जैसी समस्याओं को बढ़ावा दे सकती है। बेड टी लेने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे मिजाज, तनाव जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। बेड टी लेने वाले लोगों को ग़ुस्सा और चिड़चिड़ापन का समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: इन चार चीजों का सेवन न करें भूलकर, इम्यूनिटी को करते हैं कमजोर

यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: आप तो नहीं खाते हैं बहुत अधिक बादाम, आप हो सकते हैं इन समस्याओं के शिकार

अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles