आज का हेल्थ टिप्स: आयुर्वेद में सदियों से घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि घी में कई ऐसे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। घी हार्मोन को संतुलित करने और स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने में भी फायदेमंद माना जाता है। यह ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन-ए से भरपूर होता है। जो शरीर की सुंदरता, बालों की देखभाल के साथ-साथ और हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ व मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं।
घी का प्रयोग औषधि के साथ-साथ आध्यात्मिक कार्यों में भी किया जाता है। घी के नियमित सेवन से कई आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जो इसे आयुर्वेद में सबसे मूल्यवान खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है। आइए आगे जानते हैं घी के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
ऊर्जा का अच्छा स्रोत
अध्ययनों से पता चलता है कि घी ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसमें विभिन्न प्रकार के फैटी एसिड होते हैं। जिनमें से लॉरिक एसिड एक शक्तिशाली रोगाणुरोधी और एंटिफंगल पदार्थ है। स्तनपान कराने वाली माताओं को अक्सर खाने के लिए घी के लड्डू दिए जाते हैं। क्योंकि वे ऊर्जा से भरपूर होती हैं। इसमें हेल्दी फैट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो इसे एक खास हेल्थ बूस्टर बनाता है।
तंत्रिका तंत्र के लिए बेहतर
घी न केवल मस्तिष्क में केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, बल्कि आंत के तंत्रिका तंत्र को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। घी में कई विटामिन और खनिज होते हैं। पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए भी घी का नियमित सेवन फायदेमंद माना जाता है।
बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
घी विटामिन ई से भरपूर होता है जो इसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट क्षमता देता है। घी त्वचा के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। लोग न सिर्फ घी का सेवन करते हैं। बल्कि इसका इस्तेमाल फेस मास्क, हेयर मास्क के रूप में भी किया जाता रहा है। घी त्वचा को चमकदार बनाता है।
आंखों के लिए फायदेमंद है घी
आयुर्वेद के अनुसार घी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है। और आंखों से जुड़ी कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसलिए आहार में घी को शामिल करने से बेहतर दृष्टि प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। बढ़ती उम्र तक आंखों की रोशनी बेहतर रखने के लिए घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: ऐसे लोगों को नहीं खाना चाहिए पपीता, हो सकता है फायदा के बजाय नुकसान
यह भी पढ़ें – आज का हेल्थ टिप्स: आंखों से लेकर आंत तक के लिए लाभदायक है गाजर, प्रतिदिन करे इसका सेवन
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।