Health Tips In Hindi: Vitamin D शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में सहायता करता है। ऐसे में Vitamin D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे बॉडी में दर्द जैसी समस्या भी हो जाती है।
विटामिन डी शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। वैसे यह कुछ देर धूप में बैठने से आसानी से मिल जाता है। लेकिन, कई लोग इसकी कमी से जूझते हैं। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही यह इम्यून सिस्टम को भी कमजोर करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार विटामिन डी की कमी से शरीर कई तरह के संक्रमणों का शिकार हो सकता है। तो आइए जानते हैं विटामिन डी शरीर के लिए क्यों जरूरी है। और इसकी कमी से कौन-कौन से रोग हो सकते हैं-
Vitamin D शरीर के लिए क्यों है जरूरी
विटामिन डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। साथ ही यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर की नसों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाकर हमें कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।
विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। ऐसे में इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे बॉडी में दर्द जैसी समस्या भी हो जाती है।
जैसा कि हमने आपको बताया कि विटामिन डी की कमी से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से आप बहुत बार बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन का शिकार हो जाते हैं। शरीर वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में सक्षम नहीं होता।
विटामिन डी की कमी के कारण आपको सामान्य सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कमजोर इम्युनिटी के कारण आप जल्दी वायरस के शिकार हो जाते हैं। और बहुत बार बीमार पड़ने लगते हैं।
इसके साथ ही आप बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षण आदि जैसी अन्य समस्याओं से घिरे रहते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि विटामिन डी की कमी न हो। इस कमी को दूर करने के लिए सुबह कुछ देर धूप में जरूर बैठें।
यह भी पढ़ें – Health Tips In Hindi: जॉब की खोज में होने लगी है टेंशन तो अपनाएं ये टिप्स, परेशानी होगी दूर
यह भी पढ़ें – Health Tips In Hindi: सर्दियों में रोजाना खाएं सोंठ के लड्डू, दिन भर गर्म रहेगा शरीर
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।