Health Tips In Hindi: अखरोट प्रोटीन, खनिज व Vitamins का बहुत अच्छा स्रोत है। काफी मात्रा में इसमें फाइबर भी पाया जाता है। इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है।
सर्दी के मौसम में कई बार लोगों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। इसका सबसे बड़ा कारण शरीर का निष्क्रिय होना और अधिक तला भुना खाना है। ठंड के कारण लोग घंटों तक रजाई में ही रहते हैं। और तली-भुनी चीजें खाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी इस वजह से वजन बढ़ रहा है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सूखे मेवों का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद करता है। सूखे मेवे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाकर वजन कम करने में मददगार होते हैं। तो आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए किन ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है-
बादाम से वजन कम करें
बादाम वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं। बादाम फाइबर सामग्री से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। इसके साथ ही यह बेली फैट और ओवरऑल बॉडी वेंट को कम करने में भी मदद करता है। इसमें बड़ी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है। यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाता है। और बॉडी में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाता है।
अखरोट को डाइट में करें शामिल
अखरोट प्रोटीन, खनिज और विटामिन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं। इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे पेट काफी देर तक भरा रहता है। यह लंबे समय तक भूख न लगने के कारण वजन बढ़ने से भी रोकता है।
काजू की मदद से घटाएं वजन
काजू वजन कम करने में भी मददगार होता है। लेकिन, अगर इसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो इसका विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। यह प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है।
मूंगफली
मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं। इन फैटी एसिड के कारण शरीर की सूजन कम होती है। साथ ही इसमें मौजूद फाइबर लंबे वक्त तक पेट को भरा रखता है। जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।
यह भी पढ़ें – Health Tips In Hindi: सर्दियों में जरूर पिएं मूली का रस, मिलेगी कई बीमारियों से निजात
यह भी पढ़ें – Health Tips In Hindi: न करे ये गलतियां नहीं तो इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।