Health Tips In Hindi: सर्दी के मौसम में हमारे खान-पान में बदलाव आता है। हम अधिक खाते हैं। और आहार में उन खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। जो शरीर को गर्म रखते हैं। और हमारे भोजन की लालसा को नियंत्रित करते हैं। सर्दियों में ठंड होती है। इसलिए सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म चीजें खाना फायदेमंद होती है। हमें ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो हमारी भूख को शांत करने के साथ-साथ शरीर को गर्म भी रखें।
Health Tips In Hindi: कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं। जो तासीर गर्म होते हैं। और हमे मजबूत करने में भी प्रभावी होते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में गर्म प्रकृति के किन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए ताकि शरीर गर्म रहे।
खजूर शरीर को गर्म रखेगा
सर्दियों में खजूर शरीर को गर्म रखता है। खजूर पोटेशियम, कैल्शियम से भरपूर होता है। हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। खजूर खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। व शरीर में गर्माहट रहती है।
चकोतरा शरीर को गर्म रखेगा
चकोतरा विटामिन सी से भरपूर होता है। और चकोतरा सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. और सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाता है। चकोतरा एक ऐसा फल है। जो सर्दियों में हमारे शरीर को गर्म रखता है। चकोतरा में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इसका जूस बना के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लहसुन शरीर को गर्म रखेगा
लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है। बल्कि शरीर को गर्म भी रखता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर तो संतुलित रहता ही है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। आप सर्दियों में लहसुन का इस्तेमाल सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
शहद शरीर को गर्म रखेगा
शहद का असर भी गर्म होता है। जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है। शहद सर्दी-खांसी का सबसे अच्छा आयुर्वेदिक इलाज है। शहद शरीर को गर्माहट देने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है।
अस्वीकरण: भाग्यमत के स्वास्थ्य और फिटनेस श्रेणी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टरों, विशेषज्ञों और शैक्षणिक संस्थानों आधार पर तैयार किए गए हैं। लेख में उल्लिखित तथ्यों और सूचनाओं को भाग्यमत के पेशेवर पत्रकारों द्वारा सत्यापित किया गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी निर्देशों का पालन किया गया है। पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए संबंधित लेख तैयार किया गया है। भाग्यमत लेख में दी गई जानकारी और जानकारी के लिए दावा या जिम्मेदारी नहीं लेता है। उपरोक्त लेख में वर्णित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने चिकित्सक (डॉक्टर) से परामर्श जरूर करें।