होंठों पर तिल – तिल हर व्यक्ति के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर पाए जाते हैं, कुछ तिल जन्म के साथ होते हैं तो कुछ समय के साथ बनते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट, निशान और तिल देखकर उसके बारे में जानकारी दी जाती है। व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिल का भी एक अलग मतलब होता है। अगर किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर या उसके आसपास तिल होता है तो वह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है क्योंकि होंठ के आसपास या होंठ के ऊपर का तिल व्यक्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। खासतौर पर अगर किसी महिला के होठों पर तिल हो तो वह बहुत ही आकर्षक लगती है। यही वजह है कि आजकल लोग कृत्रिम तिल भी बनवाने लगे हैं, लेकिन खुद से बने तिल का अपना एक अलग ही महत्व है। होठों पर तिल शुभ व अशुभ दोनों तरह के होते हैं। तो आइए जानते हैं कि होठों पर तिल होने का क्या मतलब होता है (Honto Par Til Hona Kaisa Hota Hai) –
होंठ के ऊपर दाईं ओर तिल का होना का मतलब
जिन लोगों के होंठ के ऊपर दायीं ओर तिल होता है, ऐसे लोग जीवन साथी के मामले में बहुत भाग्यशाली होते हैं। जिन पुरुषों के होठों के ऊपर दाईं ओर तिल होता है, वे केवल उन्हीं लोगों के साथ खुश रहते हैं जिन्हें वे पसंद करते हैं। जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वे उनके साथ ठीक से व्यवहार नहीं करते। ये लोग ऐशो-आराम से भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। तो वहीं जिन महिलाओं के होठों के ऊपर दाईं ओर तिल होता है उन्हें अपने जीवन साथी का भरपूर प्यार मिलता है।
होंठ के बाईं ओर ऊपरी हिस्से पर तिल का होना का मतलब
होंठ के ऊपरी बायीं ओर तिल का होना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को जीवन साथी का सहयोग नहीं मिलता है, लेकिन ऐसे लोग अपने स्वभाव से दूसरों को बहुत जल्दी प्रभावित कर लेते हैं।
होंठ के निचले हिस्से पर दाईं ओर तिल का होना का मतलब
जिन लोगों के निचले होंठ के दाहिनी ओर तिल होता है, वे लोग अपने काम में माहिर होते हैं, इसी वजह से वे अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहते हैं। उनमें समय के साथ चलने और चीजों को अपनाने की प्रवृत्ति होती है। हर परिस्थिति में खुद को कैसे संभालना है ये ये बखूबी जानते हैं। इनकी लव लाइफ की बात करें तो ये काफी रोमांटिक हैं।
निचले होंठ के बाईं ओर तिल का होना का मतलब
यदि किसी व्यक्ति के निचले होंठ के बाईं ओर तिल हो तो ऐसा व्यक्ति अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा खाना खाने का शौकीन होता है। इसके साथ ही ये लोग अपनी चीजों को बहुत अच्छे से रखते हैं। ये लोग अपने जीवन साथी से बहुत प्यार करते हैं और इनके साथ इनका व्यवहार हमेशा अच्छा रहता है।
होंठो के ऊपर तिल का होना का मतलब
यदि किसी के होठों पर तिल होता है तो वह व्यक्ति बहुत बातूनी होता है। इतना ही नहीं ये लोग बहुत ही मीठा बोलते हैं जिससे लोग इनकी ओर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। होंठ के ऊपर तिल विलासिता और कामुकता का प्रतीक है। इन लोगों को महंगी चीजें खरीदने का शौक होता है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करते हैं और उच्चाधिकारियों के चहेते बने रहते हैं।
महिला के निचले होंठ पर तिल का मतलब
यदि महिला के निचले होंठ पर तिल हो तो यह दर्शाता है कि महिला महँगी चीजों और आरामदायक जीवन की शौकीन होती है।
तिल के आकार का भी है महत्व
तिल का आकार भी बहुत मायने रखता है। व्यक्ति के जीवन में बड़े तिल का विशेष महत्व होता है। लंबा तिल आमतौर पर अच्छे परिणाम देता है। सिर पर तिल अधिक हो तो जातक को धन और सुख की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से अधिक तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। शरीर पर तिल को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। यह भी कहा जाता है कि शरीर के जिस अंग पर तिल होता है वह पूर्व जन्म में किसी चोट के कारण होता है।