Global Statistics

All countries
682,891,877
Confirmed
Updated on March 23, 2023 12:13 pm
All countries
636,855,277
Recovered
Updated on March 23, 2023 12:13 pm
All countries
6,822,515
Deaths
Updated on March 23, 2023 12:13 pm

Global Statistics

All countries
682,891,877
Confirmed
Updated on March 23, 2023 12:13 pm
All countries
636,855,277
Recovered
Updated on March 23, 2023 12:13 pm
All countries
6,822,515
Deaths
Updated on March 23, 2023 12:13 pm
spot_img

विक्रम वेधा के लिए ऋतिक ने चार्ज किए इतने करोड़ लेकिन सैफ को न मिले इसके आधे भी

- Advertisement -

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर ने ही इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था | रिलीज से पहले ही इसको लेकर बवाल भी हो गया था।

ट्रेलर में ऋतिक रोशन का लुक इतना इंटेंस था कि उन्हें विलेन के रोल में खूब पसंद किया गया था। सैफ ने अपने पुलिस ऑफिसर के लुक से फैंस का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं फिल्म के गाने भी बाकी गानों पर भारी पड़ते नजर आए। लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने और स्टार कास्ट को फीस देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए जानते हैं इसके बारे में…

ऋतिक रोशन इतने सालों से फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं और उन्होंने कई किरदार निभाए हैं। साल 2019 में आई फिल्म ‘वॉर’ के बाद अब ऋतिक रोशन तीन साल बाद इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। फिल्म में ऋतिक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में ऋतिक सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता रहे हैं। फिल्म के लिए ऋतिक ने 50 करोड़ रुपए फीस ली है।

फिल्म में सैफ अली खान एक सच्चे पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सैफ का लुक काफी डैशिंग है। फैंस उनके इस अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सैफ का ऋतिक के साथ आमना-सामना होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान ने फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।

राधिका आप्टे ने अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। उन्होंने एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीता है। फिल्म में राधिका आप्टे एक वकील की भूमिका में नजर आने वाली हैं। और सैफ अली खान की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार भी वही निभाते नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए राधिका ने 3 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।

‘द स्काई इज पिंक’ फेम रोहित सराफ नेशनल क्रश बन चुके हैं। एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। रोहित सराफ फिल्म (Vikram Vedha) में ऋतिक रोशन के भाई की भूमिका निभा रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से रोहित का लुक जारी किया गया था, जिसमें वह काफी इंटेंस नजर आ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित ने फिल्म के लिए एक करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

यह भी पढ़ें – भोजपुरी की उर्फी ​​जावेद है श्वेता शर्मा, छाई रहती है सोशल मीडिया पर

यह भी पढ़ें – ‘हरियाणा की शकीरा’ Bigg Boss 16 में लेगी एंट्री, अब नजर आएगी ये डांसर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles