Indore: एक गर्भवती महिला ने इंदौर (Indore) में वेंटिलेटर न मिल पाने की वजह से दम तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑक्सीजन लेवल महिला का 40 पर पहुंच गया था। अस्पताल से दूसरे अस्पतालों में वेंटिलेटर के लिए परिजन चक्कर लगाते रहे। पर वेंटिलेटर नसीब नहीं हुआ।
बताया गया की प्रदेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं से गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए संपर्क किया गया । यंहा तक कोरोना काल में मुंबई में गरीबो के मसीहा कह लाए जाने वाले अभिनेता सोनू सूद को भी फोन किया पर वह भी इसकी व्यवस्था न करा पाए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती महिला की शुक्रवार की रात को तबीयत बिगड़ने लगी। महिला को लेकर परिजन अस्पतालों का चक्कर लगाने लगे। पर कही पर भी उन्हें बेड नहीं मिल रहा था। नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में कुछ घंटे बाद महिला को बेड मिला। महिला की हालत देखते हुए डॉक्टर ने तत्काल वेंटिलेटर बेड व्यवस्था करने को कहा । पर आईसीयू बेड कहीं पर खाली नहीं था। ऑक्सीजन लेवल गर्भवती महिला का लगातार गिर रहा था।
रात में शहर के कई दिग्गज नेताओं से महिला के परजिन ने संपर्क किया। पर कही से कोई मदद नहीं मिल रही थी। फिर मुंबई में रात 1 बजे उसने अपने एक साथी की मदद से फोन कर मदद की गुहार लगाई। अभिनेता सोनू सूद ने मदद करने का भरोसा भी दिया। पर लगभग 3 बजे के आसपास गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की सांसें चलनी बंद हो गई। और महिला की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। महिला का पति प्राइवेट नौकरी और एक पांच साल की बच्ची भी है।
कोरोना की दूसरी लहर मध्य प्रदेश में कहर बनकर टूट रही है। राज्य में करीब 13 हजार नए मामले शनिवार को सामने आए हैं। जबकि 100 से अधिक लोगो की मौत हो गयी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू से राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है।