IPL 2021: IPL के 14वें संस्करण से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई में 18 फरवरी को फ्रैंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। IPL के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गयी।
🚨ALERT🚨: IPL 2021 Player Auction on 18th February🗓️
Venue 📍: Chennai
How excited are you for this year’s Player Auction? 😎👍
Set your reminder folks 🕰️ pic.twitter.com/xCnUDdGJCa
— IndianPremierLeague (@IPL) January 27, 2021
भारतीय खिलाड़ी जिनके पास किसी टीम का कॉन्ट्रेक्ट नहीं है। वह 4 फरवरी शाम 5 बजे तक नीलामी में शामिल होने के ऑनलाइन आवदेन दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक IPL का 14वां सीजन अपने तय कार्यक्रम अप्रैल-मई में ही आयोजित होगा। BCCI द्वारा स्थान और तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14वें संस्करण के लिए सुरेश रैना को बरकरार रखने का फैसला किया है। मुख्य खिलाड़ियों में किंग्स इलेवन पंजाब ने शेल्डन कॉट्रेल, न्यूजीलैंड के जिमी नीशाम और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और रिलीज कर दिया है। चेन्नई ने मुरली विजय व केदार जाधव को भी रिलीज कर दिया है।
यह भी पढ़े – ड्रैगन को झटका: 59 चीनी एप्स पर भारत सरकार ने लगाया परमानेंट बैन