Jammu-Kashmir: पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने निशाना बनाकर हमला किया है। हमले पुलिस के दो जवान शहीद व दो घायल हुए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो नागरिक भी इस हमले में मारे गए हैं।
Jammu-Kashmir: बता दें कि आतंकियों ने सोपोर के अरंपोरा में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाकर फायरिंग की। दो जवान हमले में शहीद हो गए हैं। ने दो स्थानीय नागरिकों की भी आतंकियों ने जान ले ली। इसके अलावा पुलिस के एक वाहन को क्षति पहुंची है। इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर हमलावरोंको पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया लिस के दो जवान शहीद हुए हैं। साथ ही दो नागरिकों की भी जान गई है। इसके अलावा हमले में दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का इस हमले के पीछे हाथ है।
शोपियां में लिटर अग्लर इलाके में तैनात पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी को शुक्रवार को आतंकियों ने दूर से निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की थी। उसके बाद आतंकी फरार हो गए। हालांकि किसी भी प्रकार का नुकसान इस हमले में नहीं हुआ था।
आतंकी संगठन सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें रच रहे
बता दें कि सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिशें आतंकी संगठन लगातार रच रहे हैं। सोमवार को घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया था। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान दोनों ही स्थानों पर चलाया। पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
आतंकियों ने त्राल के साइमो इलाके में सड़क किनारे आईईडी प्लांट कर रखी थी। इस रोड पर वाहनों की आवाजाही सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही रोक दी गई। बम निरोधक दस्ते को सुरक्षाबलों की नजर पड़ते ही मौके पर बुलाया गया। छानबीन में बम निरोधक दस्ते ने पाया कि आईईडी का वजन पांच से सात किलो है। सुरक्षाबलों के वाहन इस रास्ते से लगातार गुजरते रहते हैं। इन वाहनों को उड़ाने की साजिश आतंकियों ने रची थी। जिसे वक्त रहते नाकाम बना दिया गया था।
दूसरी घटना
नगर इलाके में नगर निगम के मुख्य गेट पर आतंकियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी। पुलिस ने संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ते ही इलाके को सील कर दिया। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। जिसने इसे निष्क्रिय किया।