Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm

Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
spot_img

June Rashifal 2022: जून के महीने में इन 5 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

- Advertisement -

June Rashifal 2022: ज्योतिष के अनुसार समय-समय पर सभी नौ ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। वैदिक ज्योतिष की गणना के अनुसार जून माह में 5 प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इसी के चलते पिछले महीने यानी अप्रैल के महीने में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों की राशि में बदलाव आया, जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिला। जून माह में सबसे पहले 03 जून को वाणी, व्यापार और बुद्धि के ग्रह बुध वक्री चाल से मार्गी होते वृष राशि में प्रवेश करेंगे । फिर इसके ठीक दो दिन बाद यानी 05 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इसके अलावा सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह भी अपनी राशि बदलेंगे। जून के महीने में 5 ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर सभी राशियों के लोगों के जीवन पर जरूर पड़ेगा। इनमें से कुछ राशियों के लोगों का जून माह (June Rashifal) में भाग्योदय होगा। जून के महीने में माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी, जीवन में खुशियों की बरसात होगी।

पढ़ें – अन्य राशियों का मासिक राशिफल

वृषभ

जून के महीने (June Rashifal) में 5 ग्रहों के राशि परिवर्तन का सबसे शुभ प्रभाव वृष राशि के जातकों पर रहेगा। वृष राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना सबसे अधिक है। जून का महीना समाज में मान सम्मान लाने वाला रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। संकेत हैं कि आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जून माह के अंतिम दिनों में विदेश यात्रा के योग भी देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ भी बेहतर दिखेगी और आप अपने लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिता पाएंगे।

सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए जून का महीना किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। भाग्य आपका बहुत साथ देगा। सिंह राशि के जातकों को जून माह में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सम्मान मिलेगा। निवेश में अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। आपको कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग काफी समय से जमीन, भवन या वाहन आदि खरीदने-बेचने की सोच रहे थे, उनकी मनोकामना इस माह पूरी हो सकती है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी लकी रहेगा। पैसों के लिए यह महीना फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में कई मौके मिलेंगे, जिसमें नौकरी के कई अच्छे ऑफर भी आएंगे। प्रमोशन मिलने के भी संकेत हैं। व्यापार करने वाले लोगों को भी अच्छा लाभ होगा। काम से जुड़ी यात्रा सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना काफी शुभ रहेगा। योजनाओं में सफलता मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में अधिक वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। महीने की शुरुआत में आपको अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए जून का महीना बहुत ही शानदार रहने वाला है। प्रसिद्धि और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के अच्छे योग हैं। बाधाएं खत्म होंगी और सफलता आपके कदम चूमेगी। संतान सुख मिलेगा और परिवार में सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

पढ़ें – अन्य राशियों का मासिक राशिफल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles