कल का राशिफल 2 अक्टूबर 2022 (Kal Ka Rashifal 2 October 2022, 2 October 2022 Tomorrow Horoscope): मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन दैनिक राशिफल। (Mesh, Vrishabh, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Rashifal)
आज का राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न काल-खण्डों के बारे में राशिफल के माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। जहां डेली की घटनाओं को लेकर दैनिक राशिफल भविष्यकथन करता है। वहीं मासिक, साप्ताहिक और वार्षिक राशिफल में क्रमशः महीने, सप्ताह व वर्ष का भविष्यकथन होता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित भविष्यवाणी / फलादेश है। जिसमें दैनिक भविष्यफल सभी राशियों का विस्तार से बताया जाता है। राशिफल को निकालते वक्त ग्रह-नक्षत्र सहित पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल / आज के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार व दोस्तो के साथ संबंध व दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं व सेहत का भविष्यफल होता है। इस राशिफल के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाबी प्राप्त कर सकते है। जैसे – ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल आपको यह बताएगा की आज का दिन / आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। किन चुनौतियों / परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। या किसी तरह का कोई अवसर आपको मिल सकता है। आप दैनिक राशिफल को पढ़ दोनों ही परिस्तिथियों के लिए पहले से ही तैयार हो सकते है।
यह भी पढ़ें – Love Rashifal 2 October 2022: आपके प्यार और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
यह भी पढ़ें – Ank Jyotish 2 October 2022: जानें क्या है आज का शुभ अंक और शुभ रंग
यह भी पढ़ें – Panchang 2 October 2022: रविवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज का मेष राशिफल (Kal Ka Mesh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Today Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए सफल रहेगा। अगर आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से कर्ज लेते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। परिवार में चल रही कड़वाहट को आपको संवाद के जरिए हीखत्म करना है। आज कोई आपको गलत भी कहे तो भी आपको चुप रहना होगा। शाम के समय आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा काम मिलने से प्रसन्नता होगी।
आज का वृषभ राशिफल (Kal Ka Vrishabh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। आप अपना आधा से अधिक समय धार्मिक आयोजनों में भी व्यतीत करेंगे। आज आप बच्चों और उनके करियर को लेकर चिंतित रहेंगे लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति से बात करेंगे तो समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई दोस्त आज आपसे कर्ज मांग सकता है, जिसके लिए आपको उसकी मदद करनी पड़ेगी।
आज का मिथुन राशिफल (Kal Ka Mithun Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपना पैसा किसी अच्छी योजना में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। अगर लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवाना चाहते हैं तो उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा।
आज का कर्क राशिफल (Kal Ka Kark Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पर्याप्त धन मिलने से आपको खुशी होगी। आप अपने मन के कुछ मुद्दों पर वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं। यदि आप कोई नया वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपने भाइयों को साथ ले जाएं। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
आज का सिंह राशिफल (Kal Ka Singh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आज नौकरी करने वाले जातक अपने अधिकारों में वृद्धि से प्रसन्न होंगे, लेकिन उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा। राजनीति में काम करने वाले लोग अच्छे काम करके अपनी साख चारों ओर फैला पाएंगे। विद्यार्थी आज अपने शिक्षकों की सलाह पर चलकर किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन व्यतीत करने वाले लोगों में आज किसी अजनबी के कारण कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
आज का कन्या राशिफल (Kal Ka Kanya Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा वे आपके खिलाफ योजना बना सकते हैं। आज आप विवेक से निर्णय लेकर अपने सभी शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। आपके अधिकारी आज आपकी बातों का सम्मान करेंगे जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अचानक कोई काम आ सकता है जिसके लिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आज का तुला राशिफल (Kal Ka Tula Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। आपको कोई पुरानी खोई हुई चीज मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी, लेकिन आप अपने दोस्तों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलती है तो उनका नाम और उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आज आपका कोई परिचित आपको फिर से धोखा दे सकता है, ऐसे में आपको उनसे सावधान रहने की जरूरत है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आज का वृश्चिक राशिफल (Kal Ka Vrishchik Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए हल्का गर्म रह सकता है। आपके कुछ पुराने रोग फिर से हरे हो सकते हैं, जिससे आपको परेशानी होगी। आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना होगा, जो गलत हो, नहीं तो आपको उसकी सजा मिल सकती है। आप कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें और परिवार के सभी सदस्यों की राय लें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा।
आज का धनु राशिफल (Kal Ka Dhanu Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपके आसपास के लोग भी आपकी वाणी की मधुरता से प्रसन्न होंगे और आप लोगों से अपना काम आसानी से करवा पाएंगे। परिवार में कलह खत्म होने के बाद माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप कोई छोटा सा काम प्लान कर सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति की खुशी होगी और अगर कोई कर्ज मांगता है तो उसे बहुत सावधानी से दें।
आज का मकर राशिफल (Kal Ka Makar Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए आज एक बेहतर अवसर आने वाला है। उन्हें काम करने के कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग अच्छा नाम कमा सकते हैं, लेकिन जो लोग भविष्य के लिए अपना धन संचय करने की सोच रहे हैं, तो बेहतर होगा कि परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बात कर लें। आपकी मां को आज आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, जिसे आपको नजरंदाज नहीं करना चाहिए। शाम के समय आप अपने किसी रिश्तेदार के घर दावत के लिए जा सकते हैं।
आज का कुंभ राशिफल (Kal Ka Kumbh Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
संतान पक्ष से आज आपको कोई सुखद जानकारी सुनने को मिल सकती है। पेशेवर क्षेत्र में आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य करने में सफल रहेंगे। अगर आपका कोई केस कानून में पेंडिंग है तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। मन में चल रही उलझनों को लेकर आपको अपने पिता से बात करनी होगी। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पैसों से जुड़ी किसी समस्या से निजात मिल सकती है।
आज का मीन राशिफल (Kal Ka Meen Rashifal) – आज का राशिफल (दैनिक राशिफल) (Kal Ka Rashifal In Hindi) (Horoscope Today In Hindi)
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। आप किसी काम में व्यस्त रहेंगे और परिवार वालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, जिससे वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपके मन में किसी बात को लेकर भ्रम बना रहेगा, जिससे आप कार्यक्षेत्र में लाभ के कई अवसर खो देंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होती दिख रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन फिर भी आपको अपने खर्चों के बारे में बहुत सोच समझकर बजट की योजना बनानी होगी तो यह आपके लिए बेहतर होगा।