जो बाइडन और कमला हैरिस (Kamala Harris) ने राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। जो बाइडन अमेरिका के राष्ट्रपति और Kamala Harris पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी। इस मोके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा की जो बाइडन को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने पर शुभकामनाएं। आगे लिखा की उनके साथ भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करने को उत्सुक हूं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते कहा की चुनौतियों का सामना करने के लिए हम साथ खड़े हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए ट्रंप
बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं हुए। डोनाल्ड ट्रंप अंतिम बार राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस से विदा लेते हुए अपने स्थायी आवास ‘मार-आ-लागो एस्टेट’ के लिए चले गए।
Kamala Harris ने रचा इतिहास: बानी अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति
भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच डाला है। इस पद पर पहुंचने वाली कमला हैरिस पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं।
कमला हैरिस को उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने शपथ दिलाई। इस समारोह में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए थे।
उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए।
127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रख ग्रहण की शपथ
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ली। राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ लेने से पहले कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति के पद के लिए शपथ ली थी। कमला हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।