Kamda Saptami 2022: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को कामदा सप्तमी कहा जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा बहुत ही खास होती है।
Kamda Saptami 2022: कामदा सप्तमी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को कामदा सप्तमी कहा जाता है। इस वर्ष कामदा सप्तमी का विशेष संयोग 31 अक्टूबर को बन रहा है। दरअसल इस दिन सूर्य देव की पूजा बहुत ही शुभ होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष सूर्य सप्तमी भी कामदा सप्तमी को पड़ रही है। इसके अलावा इस दिन छठ पूजा का प्रातःकालीन अर्घ्य भी होता है। ऐसे में इस दिन सूर्य देव की पूजा बहुत ही शुभ और मंगलकारी सिद्ध हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य सप्तमी व्रत 2022 की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि क्या है –
कामदा सप्तमी व्रत 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त
कामदा सप्तमी 2022 तिथि – 31 अक्टूबर, कार्तिक शुक्ल सप्तमी, सोमवार
सप्तमी तिथि प्रारंभ – 31 अक्टूबर प्रातः 3:28 बजे
सप्तमी तिथि समाप्त – 01 नवंबर 2022, मंगलवार दोपहर 1:11 बजे
कामदा सप्तमी 2022 व्रत पूजा विधि
कामदा सप्तमी का व्रत कार्तिक शुक्ल सप्तमी को रखा जाता है। इस साल यह संयोग 31 अक्टूबर को बन रहा है। कामदा सप्तमी व्रत की प्रक्रिया षष्ठी तिथि से ही शुरू हो जाती है। कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि को एक समय पर भोजन किया जाता है। उसके बाद अगले दिन यानी कामदा सप्तमी को पूरे दिन व्रत रखा जाता है। इस दिन खरखोल्लकाय नमः इस मंत्र का जाप करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है, उनकी पूजा की जाती है। इसके साथ ही भगवान सूर्य की विधिवत पूजा करके गुड़, घी, चावल आदि चीजों का दान किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें – Amla Navami 2022: कब है आंवला नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि
यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022: कब लगने जा रहा है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए तारीख, समय, सूतक काल और प्रभाव