Kartik Maas 2022: भगवान हरि विष्णु और उनकी सबसे प्यारी तुलसी को समर्पित कार्तिक का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बेहद पवित्र माना जाता है।
Kartik Maas 2022: भगवान हरि विष्णु और उनकी सबसे प्यारी तुलसी को समर्पित कार्तिक का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बेहद पवित्र माना जाता है। कार्तिक मास में व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस महीने में तुलसी जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक मास चातुर्मास का अंतिम मास है। इस महीने में भगवान विष्णु 4 महीने की निद्रा के बाद एकादशी तिथि को जागते हैं। इस महीने में भगवान विष्णु और धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल कार्तिक मास 10 अक्टूबर से शुरू होकर 08 नवंबर तक चलेगा। इस महीने में और भी कई महत्वपूर्ण व्रत हैं। आइए जानते हैं इस महीने में- कब है करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली और छठ पूजा
कार्तिक माह 2022 के व्रत और त्योहार की लिस्ट
10 अक्टूबर 2022 – कार्तिक माह की शुरुआत
13 अक्टूबर 2022, गुरुवार- करवा चौथ, संकष्टी गणेश चतुर्थी
14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- रोहिणी व्रत
17 अक्टूबर 2022, सोमवार- तुला संक्रांति, कालाष्टमी, अहोई अष्टमी
21 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी, वैष्णव रमा एकादशी
23 अक्टूबर 2022, रविवार- काली चौदस, प्रदोष व्रत, धनतेरस, मास शिवरात्रि
24 अक्टूबर 2022, सोमवार- नरक चतुर्दशी, दिवाली
25 अक्टूबर 2022, मंगलवार- अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर 2022, मंगलवार- चंद्र दर्शन, अन्नकूट, भाई दूज
28 अक्टूबर 2022, गुरुवार- वरद चतुर्थी
29 अक्टूबर 2022, शनिवार- लाभ पंचमी
30 अक्टूबर 2022, रविवार- षष्ठी, छठ पूजा
31 अक्टूबर 2022, सोमवार- सोमवार व्रत
01 नवंबर 2022, मंगलवार- गोपाष्टमी, दुर्गाष्टमी व्रत
02 नवंबर 2022, बुधवार- अक्षय नवमी
03 नवंबर 2022, गुरुवार- कंस वध
04 नवंबर 2022, शुक्रवार- प्रबोधिनी एकादशी
05 नवंबर 2022, शनिवार- तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत
06 नवंबर 2022, रविवार- विश्वेश्वर व्रत
07 नवंबर 2022, सोमवार- मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
08 नवंबर 2022, मंगलवार- कार्तिक स्नान समाप्त, सत्य व्रत, पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत
यह भी पढ़ें – Dussehra 2022: इस दिन मनाई जाएगी विजय दशमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
यह भी पढ़ें – Durga Visarjan 2022: कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि