Kartik Purnima Ke Upay: इस साल कार्तिक पूर्णिमा व्रत 8 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पूरे महीने पूजा करने के समान फल मिलता है।
Kartik Purnima Ke Upay: हिंदू धार्मिक शास्त्रों में, प्रत्येक पूर्णिमा का अपना महत्व है। लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का एक अलग ही महत्व है। कार्तिक मास सभी मासों में श्रेष्ठ माना गया है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी महीने में श्री हरि विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। इस साल कार्तिक पूर्णिमा व्रत 8 नवंबर 2022 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से पूरे महीने पूजा करने के समान फल मिलता है। सिख धर्म के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा को गुरु नानक जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन कोई विशेष कार्य करने से देवी लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि इनमें से कुछ विशेष उपाय करने से घर में धन और धान्य बना रहता है और जीवन में कभी भी किसी प्रकार की आर्थिक हानि का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-यमुना में कुशा स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के प्रवेश के लिए घर के मुख्य द्वार पर हल्दी मिश्रित जल से स्वास्तिक बनाएं। इसके साथ ही आम के पत्तों का तोरण भी लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा घाट या किसी पवित्र नदी के घाट पर दीप जलाकर और दीप दान करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीपक जलाकर उसकी जड़ की मिट्टी का तिलक लगाने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल का पंचामृत चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें – Vivah Panchami 2022: कब है विवाह पंचमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
यह भी पढ़ें – Kartik Purnima 2022: देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय