Karwa Chauth Gift Ideas: हर साल कार्तिक महीने में करवा चौथ का व्रत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ को विवाहित महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत रखती हैं और मां की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन करवा माता के साथ देवी पार्वती की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन के साथ उपवास खोला जाता है। इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं पूजा समाप्त होने के बाद पति अपनी पत्नी के लिए कुछ गिफ्ट जरूर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पत्नी को कोई तोहफा देने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं, जो करवा चौथ पर पत्नी को उपहार में नहीं देनी चाहिए। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में…
करवा चौथ पर गलती से भी पत्नी को न दें ऐसे उपहार | Karwa Chauth Gift Ideas
काली चीजें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काला रंग अशुभ माना जाता है। शुभ कार्य और पूजा में भी काला रंग वर्जित है। ऐसे में पत्नी को ब्लैक कलर से जुड़ी कोई भी चीज जैसे ड्रेस या साड़ी गिफ्ट न करें।
सफेद रंग से भी बचें
करवा चौथ के दिन सफेद रंग की चीजों के प्रयोग से बचें। साथ ही इस दिन पत्नी को सफेद रंग की कोई वस्तु उपहार में न दें। करवा चौथ सुहाग का पर्व है। ऐसे में लाल, पीला, हरा रंग बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इन रंगों के कपड़े या कोई अन्य उपहार दे सकते हैं।
करवा चौथ के लिए ये गिफ्ट होते हैं शुभ
श्रृंगार
सुहागिनों के इस त्योहार में 16 श्रृंगारों का विशेष महत्व है। ऐसे में अगर पति अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट देना चाहता है तो उसे श्रृंगार का सामान गिफ्ट के तौर पर दें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।
आभूषण
शास्त्रों के अनुसार त्योहारों पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप पत्नी को सोने या चांदी से बने आभूषण देते हैं तो यह बहुत शुभ रहेगा। ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
यह भी पढ़ें – Panchak: ‘पंचक’ लग रहा है इस दिन से, गलती से भी न करें ये काम
यह भी पढ़ें – Karwa Chauth 2022: करवाचौथ पर है भ्रम की स्थिति, जानिए महत्व, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय