Karwa Chauth Kab Hai 2022: कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 13 अक्टूबर को है। वहीं वैवाहिक कार्यों के लिए शुभ माने जाने वाला शुक्र ग्रह 29 सितंबर से 22 नवंबर 2022 तक अस्त है यानी तारा डूबा हुआ है।
Karwa Chauth Kab Hai 2022: इस बार करवा चौथ शुक्र की अस्त अवस्था में आ रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 13 अक्टूबर को है। वहीं वैवाहिक कार्यों के लिए शुभ माने जाने वाला शुक्र ग्रह 29 सितंबर से 22 नवंबर 2022 तक अस्त है यानी तारा डूबा हुआ है। इसलिए इन दिनों शादी का कोई मुहूर्त नहीं है। लेकिन करवा चौथ का व्रत रखने,उपहार देने या उद्यापन करने जैसी परंपराएं निभाने में कोई अशुभता नहीं ब शुक्र अस्त हो तो केवल विवाह समारोह ही वर्जित माना जाता है। इस अवधि में शादी के बाद सभी कामों पर रोक लगाना तर्कसंगत नहीं है। नवविवाहिता, जिनकी शादी के बाद पहला करवा चौथ है, वे भी बिना किसी संदेह के व्रत रख सकती हैं।
करवा चौथ व्रत-साधना का महापर्व है भौतिकता ने इसके स्वरूप को बिगाड़ दिया है,इसलिए शुक्र अस्त का दोष करवाचौथ पर नहीं होना चाहिए। शुक्रास्त और गुरु अस्त का पर्व में कोई दोष नहीं है। जब त्योहार में तारा अस्त हो रहा हो तो इसमें कोई दोष नहीं है। तारा अस्त का दोष पाणिग्रहण संस्कार और मुहूर्त में ग्राहय है,अतः माता बहनें निःसंकोच होकर करवा चौथ का व्रत करें।
करवा चौथ का महत्व
इस बार पति-पत्नी के प्यार, विश्वास और समर्पण का पर्व करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर व्रत रखते हुए और सोलह श्रृंगार करके अपने पति के प्रति समर्पित होकर उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु और जन्म-जन्मांतर तक हर बार पति रूप में प्राप्त करने के लिए मंगल कामना करती हैं। करवाचौथ का अर्थ है,’करवा’ यानि कि मिट्टी का बर्तन व ‘चौथ’ यानि प्रथम पूज्य गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी।इस दिन मिटटी के करवा में जल भरकर पूजा में रखना बेहद शुभ माना गया है और इसी से रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
करवा चौथ चतुर्थी तिथि
चतुर्थी तिथि आरंभ –13 अक्टूबर 2022 को प्रातः 01:59 बजे प्रारंभ
चतुर्थी तिथि का समापन – 14 अक्टूबर 2022 पूर्वाह्न 03:08 बजे
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
13 अक्टूबर को शाम 06 से 01 बजे तक शाम 07:15 बजे तक
अमृतकल मुहूर्त – शाम 04:08 बजे से शाम 05.50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11.21 से 12.07.07 तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय
13 अक्टूबर रात 08:19 बजे
यह भी पढ़ें – Dussehra 2022: इस दिन मनाई जाएगी विजय दशमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
यह भी पढ़ें – Durga Visarjan 2022: कब होगा दुर्गा विसर्जन? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि