Karwa Chauth Kab Hai 2022: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन करने के बाद ही कुछ खाती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है।
Karwa Chauth Kab Hai 2022: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को देखकर ही भोजन करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत गुरुवार, 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है। करवा चौथ पर 13 साल बाद एक अद्भुत संयोग भी हो रहा है।
करवा चौथ पर ग्रहों की शुभ स्थिति
इस समय गुरु देव बृहस्पति, बुध और शनि अपनी-अपनी राशि में विराजमान हैं, जिससे सुख और सौभाग्य की प्राप्ति आसान होगी। सूर्य और बुध भी साथ होंगे और उन पर भी गुरु का प्रभाव भी होगाका प्रभाव रहेगा। इससे पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध और विश्वास मजबूत होगा। इस पर्व पर शुक्र-बृहस्पति का संबंध भी बना रहेगा, जिससे की गई प्रार्थना शीघ्र ही स्वीकार की जाएगी। 13 साल बाद मीन राशि में बृहस्पति इस पर्व को और आनंददायक बना देगा। इससे दांपत्य जीवन में आ रही सभी बाधाएं भी दूर होंगी।
क्या करें, क्या न करें
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन के लिए थाली सजाएं। थाली में दीपक, सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और चावल से बनी मिठाई या सफेद मिठाई रखें। कर्वे में जल भरकर मां गौरी और गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। जब चन्द्रमा निकल आये तो चन्द्रमा को छलनी से या जल में देखें और अर्घ्य दें। करवा चौथ व्रत की कथा सुनें।
इसके बाद अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। श्रृंगार सामग्री का दान करें और अपनी सास से आशीर्वाद लें। केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया है। ऐसी महिलाएं ही इस व्रत को रख सकती हैं। काले या सफेद कपड़े न पहनें। यदि स्वास्थ्य अनुमति न दे तो उपवास न करें। नींबू पानी पीकर उपवास खोलें।
करवा चौथ पर करें ये चमत्कारी उपाय
यदि पति-पत्नी के बीच अनावश्यक झगड़ा हो तो जल में ढेर सारे सफेद फूल डालकर अर्घ्य दें। यदि पति-पत्नी के बीच प्रेम कम हो रहा हो तो जल में सफेद चंदन और पीले फूल मिलाकर अर्घ्य दें। यदि पति-पत्नी के स्वास्थ्य के कारण दाम्पत्य जीवन में बाधा आ रही हो तो पति-पत्नी को मिलकर चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। पानी में थोड़ा दूध और अक्षत डालें। यदि नौकरी या जीवन में किसी अन्य कारण से पति-पत्नी के बीच दूरियां आ रही हों तो शंख से चंद्रमा को जल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें – दिवाली के दिन करे ये झाड़ू के उपाय, बना सकते हैं मालामाल, मां लक्ष्मी का भी मिलेगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें – Deepawali 2022 Date: इस बार एक साथ मनाई जाएगी छोटी-बड़ी दिवाली, जानिए दोनों की पूजा का शुभ मुहूर्त