आज एक दिन के दौरे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुजरात पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यहां पर मुलाकात की। जिसके बाद वह पार्टी कार्यालय गए। केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कहा की अभी से पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुट गई है।
केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आप के कार्यकर्ता और नेता प्रदेश की जनता की अपेक्षा को देखते हुए चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। और आगामी चुनाव में सभी 182 सीटों पर पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा की गुजरात के लोग सोचते हैं कि यदि बिजली, पानी और अस्पतालओं की व्यवस्था दिल्ली में अच्छी हो सकती है। तो यहां क्यों नहीं हो सकती है। यहां की जनता को मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं की अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आगामी चुनाव में बनती है। तो यहां भी चीजे बदलेंगी। 70 साल में यहां के अस्पतालों की हालत नहीं सुधरी। पर जल्द ही स्थिति बदलेगी।
Aam Aadmi Party (AAP) to contest on all seats in the 2022 Gujarat Legislative Assembly Polls: AAP leader and Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/3GXvtPVfMt
— ANI (@ANI) June 14, 2021
केजरीवाल 6 महीने में दूसरी बार गुजरात दौरे पर पहुंचे
यह दूसरा मौका होगा गुजरात केजरीवाल पहुंचे हैं । केजरीवाल इससे पहले फरवरी में सूरत गए थे। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू हो चुकी है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के अहमदाबाद पहुंचने पर गुजरात आप इकाई के संयोजक गोपाल लटालिया ने कहा एक ही आवाज़ गुजरात के कोने कोने से उठ रही है। “अब बदलेगा गुजरात !
यह भी पढ़ें- बंगाल हिंसा: TMC कार्यकर्ताओं पर गैंगरेप का आरोप, महिलाओं ने की SIT जांच की मांग