सोशल मीडिया पर भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया गाना आते ही धमाल मचा हुआ है। हाल ही में उनका नया गाना ‘कोलगेट’ रिलीज हुआ है। लाखों लोगों ने इसे देख लिया है। इस गाने का वीडियो दर्शकों के बीच काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दे की खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और कनिष्का नेगी पर भोजपुरी गाना फिल्माया गया है।
30 लाख से ज्यादा व्यूज इस गाने को महज दो दिनों में मिल चुके हैं। इसके बोल जाहिद अख्तर और संगीत विनय विनायक ने दिया है। दर्शक इस गाने को खूब पसंद और सोशल मीडिया पर गाना काफी वायरल हो रहा है।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) का अपना अलग ही जलवा है। खेसारी लाल की फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करते है। की फिल्मों और गानों को लोग खूब पसंद करता है। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का खेसारी लाल भी हिस्सा रह चुके पर शो में ज्यादा दिन नहीं टिक पाए थे।
उनका जीवन बड़ी ही मुश्किलों से भरा हुआ और उन्होंने कई कठिनाईयों का सामना किया। पर खेसारी लाल मेहनत के दम यूट्यूब किंग का खिताब हासिल कर चुके हैं।
सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलने की वजह से भी वह अक्सर चर्चा में रहते है। कंगना रणौत की किसान आंदोलन को लेकर आलोचना की थी। और उन्होंने रणौत को ट्विटर पर जमकर खरी खोटी सुनाई थी। उनका भोजपुरी में लिखा ट्वीट वायरल हो गया था।
यह भी पढ़ें- रुबीना दिलैक के सिर का गुलदस्ता बन गया मुसीबत, लोगो ने पत्ता गोभी और कचरा तक कह दिया