भारत में कोविड-19 (कोरोना) महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे रिकवरी दर 97 प्रतिशत हो गई है। पुरे विश्व में से भारत की रिकवरी दर सबसे अधिक में से एक है। कुल 1,03,73,606 मरीज अब तक ठीक हुए है। 14,301 मरीज पिछले 24 घंटों में ठीक हुए है।
यह भी पढ़े- राकेश टिकैत के समर्थन में उतरे ग्रामीणों ने लगाया चक्का-जाम
देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,73,740 पर पहुंच गयी है। लगातार सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है।केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से 78 प्रतिशत सक्रिय मामले है। 28 जनवरी 2021 को सुबह 7:30 बजे तक 23,55,979 लोगो को कोविड-19 टीका लगाया गया है।
सबसे अधिक एक दिन में केरल में 5,006 मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,556 व कर्नाटक में 944 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। और वही पिछले 24 घंटों में कुल 11,666 नए मामले दर्ज भी हुए है।
केरल में सबसे अधिक 5,659 इसके बाद महाराष्ट्र में 2,171 और तमिलनाडु में 512 नए मामले दर्ज हुए है। 123 मरीजों की मौत पिछले 24 घंटों में हुई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौत 32, केरल में 20 और पंजाब में 10 लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़े- जानिए देश में बर्ड फ्लू की वर्तमान स्थिति