Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm

Global Statistics

All countries
682,914,628
Confirmed
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
636,875,967
Recovered
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
All countries
6,822,800
Deaths
Updated on March 23, 2023 1:13 pm
spot_img

Maa Lakshmi Aarti: लक्ष्मी पूजा के दौरान करें देवी लक्ष्मी की ये आरती

- Advertisement -

Maa Lakshmi Aarti: दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी जी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए।

Maa Lakshmi Aarti: इस साल दिवाली का त्योहार 24 अक्टूबर को है। पूरे भारत में इस पर्व का अलग ही उल्लास देखने को मिलता है। इस दिन पूरा देश रोशनी से जगमगा उठता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए। दिवाली की रात आरती करने से जीवन में खुशियां आती हैं। यहां मां लक्ष्मी जी की आरती दी जा रही है।

माता लक्ष्मी की आरती (Lakshmi Mata Ki Aarti)

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
मैया सुख संपत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।
मैया तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता।
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता।
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता।
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

यह भी पढ़ें –  इन मंत्रों का दिवाली पूजा के दौरान करें जाप, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जायेंगे धन के भंडार

यह भी पढ़ें – Chitragupta Puja Vidhi: कब है चित्रगुप्त पूजा, जानें मुहूर्त और बहीखातों और कलम की पूजा की विधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles