Magha Purnima 2022: शास्त्रों के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा तिथि को सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन, सुख-समृद्धि आती है।
Magha Purnima 2022: 16 फरवरी, बुधवार को माघ मास की पूर्णिमा तिथि है। जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व है। पूर्णिमा और अमावस्या तिथि हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने आती है। लेकिन कुछ महीनों की पूर्णिमा बेहद खास मानी गई है। जिसमें माघ पूर्णिमा का स्थान आता है। माघी पूर्णिमा तिथि पर व्रत, स्नान, दान और जप का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा का महत्व, तिथि और पूजा विधि के बारे में विस्तार से।
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 15 फरवरी को रात 09:45 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी को रात 10.28 बजे समाप्त होगी। ऐसे में माघ पूर्णिमा 16 फरवरी बुधवार को मनाई जाएगी। गंगा स्नान, दान और उपवास इस दिन किया जाता है।
शुभ संयोग का निर्माण
इस बार माघ पूर्णिमा के दिन बहुत ही शुभ संयोग बन रहा है। माघ पूर्णिमा की तिथि 16 फरवरी की सुबह से रात 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। जिसमें स्नान, दान और पूजा का विशेष शुभ फल मिलेगा। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि को चंद्रमा अपनी ही राशि यानि कर्क राशि में मौजूद रहेगा। अश्लेषा नक्षत्र की युति से शोभन योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में यह योग बहुत ही शुभ माना जाता है। इस शुभ योग में किया गया दान और पूजा विशेष फलदायी होता है।
माघ पूर्णिमा पर करें ये उपाय
- शास्त्रों के अनुसार धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पूर्णिमा तिथि को सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में धन, सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा तिथि पर कौन से उपाय किए जाते हैं।
- माघी पूर्णिमा के दिन जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर स्वच्छ वस्त्र पहनकर पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सूर्य देव को जल अर्पित करते हुए देवी लक्ष्मी का आह्वान करें।
- पूर्णिमा तिथि को अपने घर में देवी लक्ष्मी के आगमन के लिए पूर्णिमा तिथि को स्नान कर तुलसी के पौधे पर जल अवश्य चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं, इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
- आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को 11 कौड़ियां चढ़ाएं।
- माघी पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें – माघ पूर्णिमा 2022: माघ पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, जानिए देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का महत्व और उपाय
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2022: कब है महाशिवरात्रि, पूजा विधि, महत्व और चारों प्रहर का पूजन मुहूर्त