Maha Shivratri Puja 2022: हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व 1 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। यानी इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा अविवाहित लड़कियों को महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर शिव शंकर की विधिवत पूजा करने से शीघ्र विवाह का आशीर्वाद मिलता है। वहीं दूसरी ओर विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ पूजा में कुछ चुने हुए फूल चढ़ाने से बाबा भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं। और मनचाहा वरदान देते हैं। आइए जानते हैं उन फूलों के बारे में…
Maha Shivratri Puja –
कमल, शंखपुष्प और बेलपत्र
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कमल, शंखपुष्प और बेलपत्र चढ़ाने से आर्थिक तंगी या धन की कमी से राहत मिलती है। इसके अलावा कहा जाता है कि इन पुष्पों को एक लाख की संख्या में भगवान शिव को अर्पित करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
मदार और धतूरे का फूल
धतूरे के फूल और फल भगवान भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा चढ़ावा है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर धतूरा और फूल चढ़ाने से जहरीले जीवों का खतरा नहीं होता है। साथ ही शिवलिंग पर मदार के फूल चढ़ाने से आंखों के रोग दूर होते हैं।
कनेर, दुपहरिया, दूर्वा व हरसिंगार
शिवलिंग पर महाशिवरात्रि के दिन कनेर के फूल चढ़ाने से उत्तम वस्त्र की कामना पूरी होती है। वहीं दुपहरिया के फूलों से शिव की पूजा करने से आभूषण की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त शिवलिंग पर हरसिंगार के फूल चढ़ाने से धन व वैभव में बढ़ोतरी होती है। वहीं हरी दूर्वा अर्पित करने से शरीर स्वस्थ बना रहता है।
चमेली, बेला, शमी व अलसी
मान्यता है कि अलसी के फूलों से भोलेनाथ की पूजा करने वालों पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। वहीं शिवलिंग पर शमीपत्र चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा चमेली के फूलों से शिव की पूजा करने से वाहन सुख मिलता है और बेला के फूलों से शिव की पूजा करने से मनचाहा वर-वधु की प्राप्ति होती है। हाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान
यह भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2022: 2022 में कब है चैत्र नवरात्रि, जानिए तिथि, घट स्थापना मुहूर्त सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Ram Navami 2022: साल 2022 में कब है राम नवमी, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Buddha Purnima 2022: 2022 में कब है बुद्ध पूर्णिमा, जाने कौन है गौतम बुद्ध, कैसे हुई बुद्धत्व की प्राप्ति
यह भी पढ़ें – Rang Panchami 2022: 2022 में कब है रंग पंचमी, तिथि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – Holi 2022: वर्ष 2022 में कब है होली ? जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, तिथि और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – महाशिवरात्रि 2022: 2022 में कब है महाशिवरात्रि? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि सहित बहुत कुछ
यह भी पढ़ें – 2022 में दीपावली कब है, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और पौराणिक कथा सहित बहुत कुछ