March 2022 Festival List: हर महीने की तरह मार्च का महीना भी बेहद खास रहने वाला है। फरवरी के महीने की तरह इस महीने में भी बड़े-बड़े व्रत और त्यौहार आने वाले हैं। मार्च माह की शुरुआत महाशिवरात्रि के पावन पर्व से है । इसके साथ ही फुलेरा दूज, होली, शीतल अष्टमी, प्रदोष व्रत जैसे अन्य बड़े त्योहार और व्रत भी मनाए जाएंगे। इसके साथ ही ज्योतिषीय गणना के आधार पर मार्च के महीने में कई ग्रह गोचर भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं इस महीने में कौन से त्योहार और व्रत रखे जाएंगे। ताकि आप पहले से तैयारी करके इन व्रतों और त्योहारों को विधि-विधान से संपन्न कर सकें।
March 2022 Festival List –
तारीख | व्रत एवं त्योहार |
1 मार्च, मंगलवार | महाशिवरात्रि |
2 मार्च, बुधवार | फाल्गुन अमावस्या |
4 मार्च, शुक्रवार | फुलेरा दूज, राम कृष्ण परमहंस जयंती |
7 मार्च, सोमवार | याज्ञवल्क्य जयंती |
10 मार्च, गुरुवार | होलाष्टक प्रारंभ |
14 मार्च, सोमवार | आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी |
15 मार्च, मंगलवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष), मीन संक्रांति |
17 मार्च, गुरुवार | होलिका दहन |
18 मार्च, शुक्रवार | होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
21 मार्च, सोमवार | संकष्टी चतुर्थी |
25 मार्च, शुक्रवार | शीतला अष्टमी पूजन |
28 मार्च, सोमवार | पापमोचिनी एकादशी |
29 मार्च, मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) |
30 मार्च, बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
06 मार्च, रविवार | बुध का कुंभ राशि में प्रवेश |
15 मार्च, मंगलवार | सूर्य का मीन राशि में गोचर |
31 मार्च, गुरुवार | शुक्र का कुंभ राशि में गोचर |
Mahashivratri: हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है।
फुलेरा दूज: फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस बार फुलेरा दूज का पर्व 4 मार्च 2022 को मनाया जाएगा। तभी से होली शुरू हो जाती है।
रंगभरी एकादशी: रंगभरी एकादशी फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। एकादशी तिथि पर पूरे विधि विधान से भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। रंगभरी एकादशी को आमलकी एकादशी, आंवला एकादशी और आमलका एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
होली: होली का पर्व चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस बार होली 18 मार्च (Holi 2022) को मनाई जाएगी। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक 10 मार्च से होगा।
I believe this site contains some very great info for everyone : D.