Mole on palm: सामुद्रिक में भी हथेली पर तिल के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। हथेली पर तिल की स्थिति बताती है कि शुभ है या अशुभ। आइए जानते हैं अगर हथेली पर तिल हो तो उसका क्या महत्व है।
Mole on palm: जैसे वैदिक ज्योतिष में किसी की कुंडली के माध्यम से किसी के अतीत, भविष्य और वर्तमान की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र की सहायता से किसी के शरीर के आकार और रंग आदि को देखकर उसके गुण, स्वभाव आदि को जाना जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के शरीर की बनावट और उस पर मौजूद तिल के आधार पर व्यक्ति के व्यक्तित्व और भविष्य का पता लगाया जाता है। तिल की स्थिति बताती है कि तिल शुभ है या अशुभ। सामुद्रिक शास्त्र में भी हथेली के तिल के अलग-अलग अर्थ बताए गए हैं। हथेली पर तिल की स्थिति बताती है कि यह शुभ है या अशुभ। आइए जानते हैं अगर हथेली पर तिल हो तो उसका क्या महत्व है।
दाहिनी हथेली पर तिल
यदि तिल दाहिनी हथेली के ऊपरी भाग में हो तो व्यक्ति धनवान होता है।
बायीं हथेली पर तिल
अगर बायीं हथेली के ऊपर वाले हिस्से पर तिल हो तो व्यक्ति के हाथ में पैसा नहीं रुकता। ऐसा जातक धन संचय नहीं कर सकता।
चंद्र पर्वत पर तिल
यदि किसी व्यक्ति के हाथ के चन्द्र पर्वत पर तिल हो तो उसका मन बहुत चंचल होता है। ऐसे लोगों के विवाह में कई बाधाएं आती हैं।
हथेली और अंगूठे के बीच तिल
यदि किसी व्यक्ति की हथेली और अंगूठे के बीच में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति कलात्मक प्रतिभा वाला होता है। ऐसे व्यक्तियों का झुकाव कला की ओर होता है।
बृहस्पति पर्वत पर तिल
जिन लोगों के गुरु पर्वत पर तिल होता है उनकी शिक्षा अधूरी रहती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत पर तिल का होना अशुभ होता है।
शनि पर्वत पर तिल
जिन लोगों के शनि पर्वत पर तिल होता है उन्हें नए दोस्त बनाना पसंद होता है। साथ ही ये बहुत मेहनती भी होते हैं। शनि पर्वत पर तिल वाले व्यक्ति को मिले-जुले फल मिलते हैं।
यह भी पढ़ें – वास्तु टिप्स: घर की इस दिशा में तिजोरी रखने से होने लगेगी बरकत, फिजूलखर्ची पर लग जाएगा पूर्ण विराम
यह भी पढ़ें – वास्तु शास्त्र: इन उपायों को करने से धन-दौलत में होती है वृद्धि, जानिए क्या है मान्यता