Monalisa Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ कातिलाना अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक फोटो शेयर करती रहती हैं। वह अपने हर लुक से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। मोनालिसा एथनिक के साथ-साथ वेस्टर्न में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं। आज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह देसी अंदाज में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा (Monalisa Photos) ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह मैजेंटा कलर के आउटफिट में किलर पोज देती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने करीब दस तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर में उनका अंदाज फैंस का दिल लूट रहा है। लोग एक के बाद एक उनके पोस्ट पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
मोनालिसा ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा-“ये हैं कल (गुजरा हुआ कल) की फीलिंग्स”। इस देसी लुक में मोनालिसा ने ब्रालेट ब्लाउज के साथ लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। ओपन स्ट्रेट हेयर के साथ मैचिंग लिपस्टिक शेड और कानों में झुमके, गले में नेकलेस व हाथों में चूड़ियां पहने मोनालिसा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने बांधे तारीफों के पुल
मोनालिसा की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस हमेशा की तरह उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ”इस दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की”. दूसरे ने लिखा- बहुत खूबसूरत। इसी तरह अन्य भी अमेजिंग, फैंटास्टिक, वंडरफुल, सुपर और क्यूट जैसे कमेंट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही दिल व फायर इमोटिकॉन्स के साथ प्यार बरसा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – विक्रम वेधा के लिए ऋतिक ने चार्ज किए इतने करोड़ लेकिन सैफ को न मिले इसके आधे भी
यह भी पढ़ें – सपना चौधरी का नया गाना ‘जींद आला’ हुआ रिलीज़, फैंस को पसंद आया डांसिंग क्वीन का अंदाज