Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 7:56 pm

Global Statistics

All countries
683,688,663
Confirmed
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
637,684,298
Recovered
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
All countries
6,829,605
Deaths
Updated on March 30, 2023 7:56 pm
spot_img

आज का रहस्य: यह है पूरी दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क, बहुत ही डरावनी है जगह, आती हैं अजीबो-गरीब आवाजें

- Advertisement -

आज का रहस्य: अमेरिका का एक मशहूर थीम पार्क जो अब सालों से भूतिया जगह बन गया है। यह थीम पार्क कभी लोगों के बीच मशहूर था। लेकिन अब यहां कभी रोशनी नजर आती है तो कभी अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती हैं। इस थीम पार्क की बिजली आपूर्ति वर्षों से ठप है। यहां तक ​​कि लोग यहां जाने से भी डरते हैं। हाल ही में इस थीम पार्क की डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। डॉक्यूमेंट्री बना रहे एक निर्माता ने यहां की फोटो साझा की।

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में सिक्स फ्लैग्स थीम पार्क हमेशा लोगों से भरा रहता था। लेकिन 2005 में आए कैटरीना तूफान ने पार्क को नष्ट कर दिया। तब से यह बंद है। आज भी वहां चीजें बिखरी पड़ी हैं। तूफान की वजह से आई बाढ़ में यह पार्क 20 फीट पानी में डूब गया था। जिससे सब कुछ तबाह हो गया था। तबाही के निशान आज भी दिखाई देते हैं।

इस तूफान की चपेट में आने से 1800 लोगों की मौत हो गई, वहीं यह थीम पार्क भूतिया जगह में तब्दील हो गया। इस तूफान के कारण 4 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए थे। इस तूफान के कारण कई लोग आज तक ठीक नहीं हो पाए हैं तो कुछ लोग अभी भी गरीबी का सामना कर रहे हैं।

दुनिया का सबसे खतरनाक थीम पार्क

अब यह थीम पार्क दुनिया के सबसे भूतिया पार्कों में से एक है। कहा जाता है कि तूफान में मारे गए लोगों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं। इस खंडहर हो चुके थीम पार्क में जांच-पड़ताल करने पहुंचे लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे कोई उन्हें यहां देख रहा हो। यहां कई साल से बिजली बंद है। लेकिन यहां तेज रोशनी देखी गई है। इसके अलावा यहां अक्सर अजीबोगरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं।

तूफान में तबाही के बाद बच्ची उनकी निशानियाँ आज भी यहां आने वाले लोगों को डराती हैं। यह अमेरिका का सबसे बड़ा पार्क है जो कई सालों से बंद है। यहां का नजारा देखकर कोई शख्स भी दहशत में आ जाएगा। तूफान ने पल भर में सब कुछ खत्म कर दिया था।

यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: धरती पर इस जगह उड़ने लगती हैं चीजें, जाने क्या है इसके पीछे का राज

यह भी पढ़ें – आज का रहस्य: 30 साल पहले नदी में डूबा भूतिया गांव झील से आया बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
spot_img

Related Articles